दस का दम

सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 10 काम, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Apple : सेब के साथ खट्टी चीजों का सेवन सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है सेब की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे खाने के समय का ध्यान रखें

2 min read
Oct 20, 2019

नई दिल्ली। सेब को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को कई विटामिन्स मिलते हैं। मगर कई बार हम सेब गलत समय खा लेते या इसे खाने के साथ दूसरी चीजों को भी अपने भोजन में शामिल कर लेते हैं। अनजाने में की गई हमारी ये गलती हम पर भारी भी पड़ सकती है। तो इससे कौन-से हो सकते हैं नुकसान आइए जानते हैं।

1.सेब खाने के बाद मूली ना खाएं। माना जाता है कि सेब खाने के बाद मूली का सेवन करने से त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

2.सेब और मूली की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट भी गड़बड़ हो सकता है। दोनों के एंजाइम्स मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं।

3.सेब खान के बाद दही ना खाएं। सेब खाने के तुरंत बाद या लगभग 2 घंटे के भीतर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों की तासीर ठंडी मानी जाती है इसलिए इन दोनों चीजों को साथ में खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है।

4.सेब और दही को कई लोग फ्रूट चाट के तौर पर खाते हैं। मगर दोनों में ही विटामिन सी होता है। इसलिए इसे देर तक रखे रहने के बाद खाने से एसिड बन सकता है।

5.सेब खाने के तुरंत बाद कभी भी भूल कर पानी ना पिए।ऐसा इसलिए कि इसका असर आपके पीएच लेवल पर पड़ता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां पड़ सकती हैं।

6.सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलना, अपच, कब्ज, पेट में बैक्टीरिया व गैस बन सकती है। साथ ही सेब में फ्रक्टोज होता है, जो कि पानी पीने से पेट के एसिड को पतला कर देता है।

7.सेब खाने के बाद अचार या नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो सकती हैं।

8.सेब में भी विटामिन सी होता है। इसलिए इसे खाने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन न करें। वरना साइट्रिक एसिड की अधिकता से पेट में जलन पड़ सकती है।

9.सेब को कभी बहुत सुबह नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये ठंडा होता है। ऐसे में आपके कफ जम सकता है।

10.सेब खाने के बाद तुरंत दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पेट में दूध खराब हो सकता है। जिससे डाइजेशन की समस्या हो सकती है।

Published on:
20 Oct 2019 01:35 pm
Also Read
View All