वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधों को अशुभ माना जाता है, इससे आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान होते हैं
नई दिल्ली। धन प्राप्ति के लिए हर कोई मां लक्ष्मी की पूजा करता है। साथ ही घर में सुख-शांति एवं हरियाली के लिए पेड़-पौधे भी लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है यहीं वृक्ष आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में कुछ खास पेड़ों को नही लगाना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी नहीं टिकती है।
1.वैसे तो खट्टी-मीठी इमली सबको बहुत पसंद होती है, लेकिन इसे घर में लगाना अशुभ माना जाता है। इसे नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के आंगन में लगाने से निर्धनता आती हैं।
2.इमली का पेड़ बुरी शक्तियों को भी आकर्षित करता है। इसलिए इस पर भूत-प्रेतों का वास होता है। उनके प्रभाव से घर की तरक्की रुक जाती है।
3.जो लोग घर में खजूर का पेड़ लगाते हैं उनके घरों में कभी मां लक्ष्मी नहीं रहती हैं। क्योंकि पेड़ जितना ज्यादा लंबा होता है, घर के लोगों को उतने ही ज्यादा कष्ट झेलने पड़ते हैं।
4.खजूर का पेड़ घर में लगाने से मुसीबतें पीछा नहीं छोड़ती हैं। इससे लोग बीमार हो सकते हैं। साथ ही धन का भी नाश हो सकता है।
5.वास्तु शास्त्र के अनसार घर में कभी भी बांस का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में बांस को महज मृत्यु के समय इस्तेमाल करने योग्य माना जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से अशुभता आती है।
6.जिन घरों में बांस का पेड़ लगा होता है वहां कभी भी आर्थिक सम्पन्नता नहीं होती है। यहां रहने वाले लोग अक्सर कर्ज में डूबे रहते हैं। बांस का पेड़ घर में होने वाले लड़ाई-झगड़े का भी कारण बनता है।
7.वैसे तो फेंग्शुई के मुताबिक घर में बोनसाई का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है। मगर हिंदू शास्त्रों के मुताबिक इससे दोष लग सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बोनसाई का पेड़ घर में लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे रुपए—पैसों की दिक्कत आती है।
8.बोनसाई का पौधा नकारात्मकता को बढ़ाता है। इससे घर में परेशानियां आने लगती हैं। लोग अस्वस्थ हो सकते हैं और उनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।
9.बेर फल खाने में भले ही बेहद स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन इसका पेड़ घर में मुसीबत ला सकता है। क्योंकि इसमें लगे कांटे जीवन में कठिनाइयां लाने की ओर इशारा करते हैं।
10.बेर का पेड़ लगाने से अपव्यय बढ़ता है। जिसके चलते धन की बचत नहीं हो पाती है। इससे घर में नकारात्मकता भी बढ़ती है।