भगवान की पूजा बहुत लाभकारी मानी जाती है। शास्त्रों में उनकी पूजा के लिए बुधवार के दिन का महत्व बताया गया है। गणेश जी की पूजा से बुध ग्रह के दोषों का भी निवारण होता है।
नई दिल्ली। गणेश जी को प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है और प्रत्येक शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा करने से वह काम बिना किसी रुकावट के संपन्न होता है। सप्ताह में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से और कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की परेशानियां खत्म होती है। साथ ही अगर धन प्राप्ति चाहते है तो भी इन उपायों को करने से फायदा होता है।
1.बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में इन उपायों को करना इतना अच्छा माना गया है कि इसके शुभ प्रभाव बहुत जल्दी जीवन को लाभ पहुँचाते हैं।
2.भगवान गणेश रिद्धि - सिद्धि के दाता है और जो व्यक्ति बुधवार के दिन एकाग्रता के साथ उनका स्मरण करता है उसे बाधाओं, संकटों और दोषों से छुटकारा मिलता है।
3.बुधवार के दिन भगवान गणेश का श्रृंगार करने से उन्हे सिंदूर अर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं और आपकी समस्त पीड़ा को जल्दी खत्म करते हैं।
4.गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हे घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए इसके अलावा गाय को भी गुड़ खिलाने से फायदा होता है।
5.घर में हमेशा खुशहाली का माहौल बना रहे और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश ना हो इसके लिए गणेश जी की प्रतिमा पर दूर्वा घास चढानी चाहिए।
6.घर में सफेद रंग की भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करें इससे आपके घर में निरंतर सकारात्मक माहौल बना रहेगा साथ ही धन प्राप्ति भी होगी।
7.गणेश जी की पूजा करने से आपको कुंडली के दोषों का निवारण करने में भी सहायता मिलती है इससे कुंडली में मौजूद बुध ग्रह के दोष खत्म होते हैं।
8.बुधवार के दिन दान करने का भी बहुत महत्व होता है इसलिए गणेश जी के मंदिर में जाकर मूंग की दाल का दान करें निश्चित रूप से फायदा होगा।
9.इस दिन गाय और हाथी को हरा चारा खिलाने से आपको जल्दी ही व्यापार और रोज़गार संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
10.विवाह में आ रही बाधाओं को खत्म करना है तो इस दिन गणेश जी को मालपुए का भोग लगाएँ जल्दी ही शादी-विवाह की बाधाएं खत्म होंगी।