दस का दम

रविवार के दिन तेल मालिश समेत न करें ये 10 काम, हो सकता है धन का नाश

रविवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए, इससे नकारात्मकता हावी हो सकती है आज के दिन तांबे की वस्तु भी नहीं खरीदनी चाहिए

2 min read
May 12, 2019
रविवार के दिन तेल मालिश समेत न करें ये 10 काम, हो सकता है धन का नाश

नई दिल्ली। रविवार के दिन सूर्य देव को अघ्र्य देने और उनकी पूजा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है। मगर इस दिन कुछ काम करने वर्जित होते हैं। शास्त्रों के अनुसार रविवार को तेल मालिश करने के अलावा कई ऐसे कार्य होते हैं जो नहीं करने चाहिए। इसे न मानने पर घर में दरिद्रता आ सकती है। साथ ही धन का भी नाश हो सकता है।

1.ज्योतिष शास्त्री हरिओम तिवारी के अनुसार रविवार के दिन तांबे की चीज नहीं खरीदनी चाहिए और न ही अपनी तांबे की वस्तु किसी और को देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। चूंकि तांबे को सूर्य ग्रह का प्रतीक माना जाता है इसिलए इसे रविवार के दिन दूसरे को देने से आपके अच्छे ग्रह का लाभ अन्य किसी व्यक्ति को मिल जाएगा।

2.रविवार के दिन सरसों के तेल से मालिश भी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि सरसों का तेल शनि देव को चढ़ाया जाता है। वहीं सूर्य और शनि में संबंध अच्छे नहीं है। ऐसे में अगर रविवार को ये काम किया जाए तो व्यक्ति का बुरा समय शुरू हो सकता है।

3.रविवार के दिन मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे तामसिक भोजन माना जाता है। खासतौर पर रात के समय इसका सेवन बिल्कुल न करें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आ सकती है।

4.सूर्य देव को कभी भी स्टील के बर्तन से जल न चढ़ाएं। क्योंकि ये धातु शुद्ध नहीं होता है। इसे पूजा में इस्तेमाल करने से कोई फल नहीं मिलेगा।

5.रविवार के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

6.रविवार के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। क्योंकि तुलसी को विष्णुप्रिया माना जाता है। ऐसे में सूर्य देव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं होता है।

8.आज के दिन पीपल के पेड़ पर भी पानी नहीं डालना चाहिए। कहते हैं कि इसमें नकारात्मक शक्तियों का वास रहता है और रविवार के दिन पेड़ के नीचे खड़े होने से ये आप पर हावी हो सकती हैं।

9.रविवार को दिन में नमक नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रह कमजोर हो सकता है। साथ ही धन का भी नाश हो सकता है।

10.आज के दिन कभी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि ये शनि ग्रह को दर्शाता है। वहीं सूर्य और शनि ग्रह विरोधी हैं। ऐसे में काले कपड़े पहनने से व्यक्ति का दिन खराब जा सकता है।

Published on:
12 May 2019 02:06 pm
Also Read
View All