शनिवार के दिन लोहा न खरीदें, इससे मुसीबतें आ सकती हैं सरसों का तेल भी शनिवार को न खरीदें, इससे शनि देव का अपमान होता है
नई दिल्ली। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने एवं शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं, लेकिन आज के दिन कुछ गलत चीजें घर लाने से शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य दस्तक दे सकता है। तो कौन-सी है वो चीजें आइए जानते हैं।
1.शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। इससे लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। आज के दिन नई कैंची खरीदकर घर लाने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
2.शनिवार के दिन स्याही भी नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अपयश मिल सकता है। उसे समाज में बेइज्जती का सामना करना पड़ सकता है।
3.शनिवार के दिन झाडू भी नहीं खरीदकर लाना चाहिए। ऐसा करने से घर से मां लक्ष्मी जा सकती हैं। जिसके चलते धन का नाश हो सकता है।
4.आज के दिन भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें। ये आपको असफलता की राह पर ले जा सकते हैं। इससे आपके काम में अड़चनें भी आ सकती हैं।
5.शनिवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। इसे शनि ग्रह का प्रतीक मानते हैं। इसे घर लाने से रुपए-पैसों का नुकसान हो सकता है।
6.चूंकि शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है, इसलिए आज के दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करना शनि देव का अपमान समझा जाता है।
7.शनिवार को कभी जूते की पॉलिश न खरीदकर लाएं। क्योंकि पैरों से शनि देव व्यक्ति पर सवार होते हैं। ऐसे में काले रंग की पॉलिश लगाकर जूते पहनने से शनि का नकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ सकता है।
8.चमड़े का संबंध भी शनि ग्रह से होता है। इसलिए इस दिन इसे भी नहीं खरीदना चाहिए। ये व्यक्ति को मुसीबत में डाल सकता है।
9.शनिवार को काले कपड़े भी नहीं खरीदने चाहिए। इससे शनि देव नाराज होते हैं। इससे किस्मत के दरवाजे बंद हो सकते हैं।
10.शनिवार को कभी काले जूते न खरीदें। इससे दरिद्रता आ सकती है। इससे शनि देव का प्रकोप आपको झेलना पड़ सकता है।