दस का दम

घर के मेन गेट पर हल्दी से बना लें ये निशान, टल जाएगी सारी मुसीबतें

गले या हाथ में हल्दी के पेड़ की जड़ बांधने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं हल्दी की माला से किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है

2 min read
Mar 31, 2019
घर के मेन गेट पर हल्दी से बना लें ये निशान, टल जाएगी सारी मुसीबतें

नई दिल्ली। हल्दी का प्रयोग हिंदू शास्त्रों में बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि इसे बृहस्पति देव से संबंधित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके कुछ खास टोटके अपनाने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। इससे धन की वृद्धि के साथ मुसीबतों से भी बचा जा सकता है।

1.कई घरों में रहने से तरक्की नहीं होती है। इसकी वजह वास्तु दोष एवं नजर दोष हो सकता है। इससे बचने के लिए घर के मेन गेट के बाहर हल्दी की सीधी रेखा खींच दें। इससे नेगेटिव शक्ति से बचाव होगा।

2.जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए गुरुवार के दिन हवन करते समय उसमें चुटकी-भर हल्दी डालें। इससे घर में कभी दरिद्रता नहीं आएगी।

3.हल्दी की माला से किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करने से बुद्धि का विकास होता है। इससे बृहस्पति देव भी प्रसन्न होते हैं।

4.सूर्य को हल्दी मिला जल चढ़ाने से कन्या की शादी मनचाहे वर से होती है। इससे वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है।

5.जिन लोगों को रात में सोते समय डरावने सपने दिखते हैं, उन्हें इससे बचने के लिए अपने सिरहाने पर हल्दी की गांठ पर मौली लपेट कर रखना चाहिए।

6.करियर में सफलता पाने के लिए नहाते समय पानी में थोड़ी हल्दी डाल लें। ये प्रक्रिया प्रत्येक गुरुवार को करें।

7.विवाह संबंधी कार्यों में सफलता पाने के लिए रिश्ता तय करने जाने से पहले माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा।

8.पूजा के समय कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगाने पर बृहस्पति मजबूत होता है। इससे बोलेने की क्षमता भी बेहतर होती है।

9.बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी, भीगे हुए चने और मुनक्का चढ़ाना चाहिए। इससे व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर होंगी।

10.घर के मेन गेट पर हल्दी और गंगाजल से स्वास्तिक के निशान बनाएं। इससे घर में समृद्धि आएगी।

Published on:
31 Mar 2019 03:43 pm
Also Read
View All