दस का दम

खजूर में भरकर खा लें ये चीज, एक हफ़्ते में खत्म हो जाएगी दुबलेपन की समस्या

बादाम में विटामिन ई होता है, इसे दूध के साथ लेने से शरीर में ताकत आती है दूसरे घरेलू नुस्खे अपनाने से भी लाभ होते हैं, ये शरीर की दूसरी कमियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं

2 min read
Apr 28, 2019
खजूर में भरकर खा लें ये चीज, एक हफ़्ते में खत्म हो जाएगी दुबलेपन की समस्या

नई दिल्ली। कई लोग अपने दुबलेपन से बहुत परेशान रहते हैं। वजन बढ़ाने के लिए वो कई जुगाड़ लगाते हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो घबराइए मत, क्योंकि खजूर का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

1. आयुर्वेद विज्ञान के मुताबिक खजूर में मौजूद विटामिन्स शरीर को पोषण देते हैं। अगर इसके बीज के हटाकर इसमें मक्खन भरकर खाया जाए तो ताकत मिलेगी। इससे शरीर में मांस आने लगेगा।

2.शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए हरी मेथी का सेवन भी फायदेमंद होता है। ये खून की कमी को दूर करता है। साथ ही शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

3.दुबलेपन की समस्या को दूर करने के लिए जायफल और जावित्री को दस-दस ग्राम करके मिला लें। अब उसमें पचास ग्राम अश्वगंधा मिलाएं। अब इस मिश्रण को रोजाना दूध के साथ एक चम्मच मिलाकर खाएं। ऐसा करने से शरीर हष्ट-पुष्ट बनेगा।

4.नारियल में विटामिन ए और ई प्रचुर मात्रा में होता है। इसे खाने से भी वजन बढ़ता है। इससे स्किन भी ग्लोइंग बनती है।

5.दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह नाश्ते में एक केला और एक गिलास दूध पिएं। ऐसा एक सप्ताह तक लगातार करें। इससे आपका वजन जल्द ही बढ़ जाएगा।

6.आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार क गिलास दूध के साथ अलसी के बीज साबुत निगलने से भी शरीर की कमजोरी दूर होती है।

7.नीम की छाल का काढ़ा बना कर पीने से भी शारीरिक कमजोरी दूर होती हैै। इससे खून की अशुद्धियां दूर होती हैं।

8.पाढ़ल के फूलों के गुलकंद का सेवन करने से भी दुर्बलता खत्म होती है। आयुर्वेद के अनुसार इसका सेवन रोजाना करने से एक सप्ताह में असर दिखने लगेगा।

9.जिन लोगों को हमेशा थकान या कमजोरी महसूस होती है। उन्हें एक गिलास दूध में एक चम्मच पिसा हुआ बादाम मिलाकर पीना चाहिए। इससे शारिरिक कमियां दूर होंगी।

10.गाजर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर रोजाना गाजर का हलवा खाया जाए तो इससे भी वजन तेजी से बढ़ता है। हालांकि डायबिटीज से बचने के लिए इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।

Published on:
28 Apr 2019 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर