दस का दम

ब्रेकफास्ट में रोजाना खाते हैं ब्रेड तो हो जाएं सावधान, नर्वस सिस्टम फेल होने समेत हो सकती हैं ये 10 बीमारियां

Bread and health : ब्रेड में मौजूद सैचुरेटेड फैट मोटापा बढ़ाने समेत दिल के रोगों का कारण बनता है रोजाना ब्रेड खाने से शुगर लेवल भी बढ़ जाता है, इससे डायबिटीज का खतरा रहता है

2 min read
Jun 29, 2019
bread harm
ब्रेकफास्ट में रोजाना खाते हैं ब्रेड तो हो जाएं सावधान, नर्वस सिस्टम फेल होने समेत हो सकती हैं ये 10 बीमारियां

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग समय की बचत के लिए सुबह के नाश्ते में अक्सर ब्रेड-बटर या ब्रेड-जैम खाते हैं। बहुत से लोग तो अपने बच्चों को टिफिन में भी यही देते हैं। मगर क्या आपको पता है रोजाना ब्रेड खाने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि इससे डायबिटीज और नर्वस सिस्टम फेल होने समेत कई घातक रोग भी हो सकते हैं।

1.हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्हाइट ब्रेड का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। क्योंकि इसमें न तो प्रोटीन होता है और ना विटामिन्स। इसमें मौजूद सोडियम की ज्यादा मात्रा दिल पर ज्यादा जोर डालती है।

2.ब्रेड में मौजूद स्टार्च दाँतों के लिए भी हानिकारक होता है। इससे दांतों में कीड़े लगने समेत दांतों पर चढ़े इनैमल की परत के खराब होने का डर रहता है।

3.ब्रेड में क्रार्बोहाइड्रेट अधिक होता है, जिससे शरीर में शुगर का लेवल तेज़ी से बढ़ने लगता है। ऐसे में ये इंसुलिन के बैलेंस को बिगाड़ देता है। जिससे डायबिटीज की बीमारी हो जाती है।

4.ब्रेड में ब्लीचिंग एक्सट्रेट होते हैं जिससे बहुत तेज़ी से कैलोरीज बढ़ती है। ये नसों को भी कमजोर करने लगता है। कई बार इससे नर्वस सिस्टम तक फेल हो सकता है।

5.ब्रेड मैदा से बनी होती है, ऐसे में इसे रोजाना खाने से ये आंतों में चिपक जाती है। जिसकी वजह से पेट का अल्सर हो सकता है। ये पाचन क्रिया को भी प्रभावित कर सकता है।

6.ब्रेड में अजीनोमोटो पड़ा होता है। ये लीवर के लिए खतरनाक साबित होता है। क्योंकि ये प्यूरीफाई साल्ट होता है। इसे खाने से शरीर पानी छोड़ने लगता है।

7.ब्रेड में ग्लूटेन जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। ये पेट संबंधित समस्याएं जैसे- डायरिया, कब्ज आदि पैदा करते हैं।

8.ब्रेड में सैचुरेटेड फैट होता है। ये स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इसे खाने से त्वचा में झुर्रियां पड़ सकती हैं।

9.ब्रेड खाने से आपका वज़न बहुत तेजी से बढ़ता है। क्योंकि इसमें काफी ज्यादा कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है। ये शरीर में चर्बी जमा देता है।

10.ब्रेड में पोटैशियम आयोडेट होता है ये डाइजेशन सिस्टम पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। रोजाना ब्रेड खाने से उल्टी आना, पेट में दर्द उठना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

Published on:
29 Jun 2019 04:58 pm