दस का दम

साधारण से दिखने वाला हरा धनिया बढ़ाता है खाने का स्वाद, साथ ही शरीर को भी देता है कई फायदे

सेहत के लिए उपयोगी है धनिया। खाने से कई गंभीर बीमारी होती हैं दूर नियमित रूप से पानी में उबालकर पीने से फायदा मिलता है।

2 min read
Feb 27, 2019
साधारण से दिखने वाला हरा धनिया बढ़ाता है खाने का स्वाद, साथ ही शरीर को भी देता है कई फायदे

नई दिल्ली। हरा धनिया भारतीय के खाने का अभिन्न अंग है क्योंकि इससे खाने के स्वाद को एक अलग अंदाज़ दिया जा सकता है। धनिया खाने से हमारे शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं जिनसे बीमारियों का ख़तरा नहीं रहता है। धनिये में मिलने वाले डाइट्री फाइबर्स शरीर के लिए उपयोगी माने जाते हैं साथ ही इसमें मैगनीज, आयरन, मैग्न‍िशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

1.धनिया स्वास्थ को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम कर फायदा पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

2.धनिया पाचन तंत्र के लिए भी विशेष रूप से फ़ायदेमंद माना जाता है इससे लीवर फंक्शन को दुरूस्त करने में मदद मिलती है।

3.डायबिटीज़ के कारण पीड़ित मरीज़ों के लिए धनिया लाभकारी माना जाता है यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है।

4.धनिये में मिलने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स तत्व रेडिकल डैमेज में शरीर को सुरक्षा देने का काम करते है।

5.धनिये में मौजूद विटामिन शरीर को अल्जाइमर जैसी बीमारी के खतरे से बचाते हैं और अन्य फायदे पहुँचाते हैं।

6.धनिये की पत्तियों में anti-inflammatory गुण होते हैं जिनके कारण अर्थराइटिस की बीमारी का उपचार किया जाता है।

7.धनिये घाव को ठीक करने में कारगर साबित होता है इसके अंदर एंटी सेफ्टिक गुण होते हैं जो घाव भरने में मदद करते हैं।

8.धनिये का सेवन करने से नर्वस सिस्टम सक्रिय बना रहता है इसलिए धनिया की पत्ती का सेवन काफी फ़ायदेमंद होता है।

9.धनिया त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे कि पिंपल्स, काले घेरे और सख़्त व सूखी त्वचा में आराम दिलाता है।

10..रोज़ाना सुबह के समय धनिया को पानी में उबालकर, छानकर पीने से पथरी की समस्या खत्म होती है।

Published on:
27 Feb 2019 02:58 pm
Also Read
View All