दस का दम

किडनी संबंधित रोगों से छुटकारा दिलाएंगे यह सरल उपाय, शरीर को मिलेंगे फायदे ही फायदे

इन सरल और आसानी से मिलने वाली चीज़ों से किडनी रोग जल्दी खत्म होते हैं। किडनी रोगों के अलावा इन चीजों का सेवन कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है।
2 min read
Mar 30, 2019
kidney problems
किडनी संबंधित रोगों से छुटकारा दिलाएंगे यह सरल उपाय, शरीर को मिलेंगे फायदे ही फायदे

नई दिल्ली। किडनी संबंधित रोग बहुत ही आसानी से किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपना शिकार बना लेता है। किडनी रोगों के कारण लोगों को कई अन्य प्रकार की बीमारियों का ख़तरा भी घेर लेता है। इससे बचने के लिए आप कुछ बहुत ही सरल उपायों को करके फायदा उठा सकते हैं। किडनी रोगों से बचने के लिए आपको आलू का सेवन करने से जल्दी ही लाभ मिलेगा। आलू का सेवन विभिन्न प्रकार के तरीकों से किए जाने से शरीर भयंकर बीमारियों से मुक्त होता है।

1.आलू के साथ ही उसका रस भी शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद है क्योंकि इसके रस में कई ऐसे लाभकारी तत्व पाए जाते हैं जिनसे शरीर को ताकत मिलती है।

2.कच्चे आलू का रस निकालकर सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफा होता है और शरीर को भयंकर बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

3.रोज़ाना आधा कप आलू का रस पानी के साथ पीने से आपको कभी भी पेट संबंधित समस्याएं जैसे की गैस, एसिडिटी नहीं होती है।

4.आलू के रस का सेवन करने से व्यक्ति को भयंकर कैंसर रोग, हाइपरटेंशन और किडनी रोग से लड़ने की शक्ति मिलती है और स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

5.आलू के रस का सेवन करने से आपको लीवर की बीमारियों से लड़ने की भी शक्ति मिलती है और शरीर को केवल फायदे ही मिलते हैं।

6.आलू का रस पीने से शरीर में पहले से मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं साथ ही शरीर के प्रत्येक अंग में मौजूद हानिकारक तत्व को नष्ट किया जा सकता है।

7.किडनी रोगों से बचने के लिए सोडियम बाइकार्बोनेट का सेवन फ़ायदेमंद माना गया है इसका सेवन किडनी के गंभीर रोगों को कम करता है।

8.सोडियम बाइकार्बोनेट का सेवन करने से खून में होने वाली एसिडिटी की समस्या खत्म होती है जो किडनी की समस्याओं के मुख्य कारणों में से मानी जाती है।

9.जो भी व्यक्ति किडनी की समस्या के कारण परेशान रहता है उसे खाने में कम नमक का सेवन करना चाहिए इससे किडनी पर कम असर पड़ता है।

10.इसी के साथ किडनी की बीमारी से लड़ने के लिए और इसे जड़ से खत्म करने के लिए गाजर, खीरा, पत्तागोभी और लौकी का रस पीना चाहिए।

Published on:
30 Mar 2019 03:12 pm