धन की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन स्फटिक की माला से एक खास मंत्र का जाप करें आज के दिन बृहस्पति देव को मुनक्का, चना और गुड़ चढ़ाना शुभ माना जाता है
नई दिल्ली। गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की आराधना की जाती है। इस दिन उन्हें गुड़ एवं चने का भोग लगाने साथ ही व्रत रखने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। अगर आज के दिन एक विशेष मंत्र का जाप किया जाए तो मनचाही लड़की से शादी की इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही कुछ अन्य उपाय करने से धन संबंधित समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
1.जो लोग अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन “क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा” मंत्र का 108 बार जाप करें।
2.जो लोग आर्थिक समस्याओं से बचना चाहते हैं उन्हें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति के आगे स्फटिक की माला से ‘ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन होता है।
3.जो लोग मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन किसी कृष्ण मंदिर में भगवान पान और बांसुरी चढ़ानी चाहिए।
4.गुरुवार के दिन केले के वृक्ष के नीचे गाय के घी का दीपक जलाने से घर में समृद्धि आती है। इससे कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
5.आज के दिन पीला भोजन करना या खाने में केसर डालकर खाना शुभ माना जाता है। इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।
6.गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की फोटो या मूर्ति को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
7.आज के दिन घर के आंगन में केले का पेड़ लगाना भी अच्छा माना जाता है। इससे बृहस्पति देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
8.जो लोग नौकरी या बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। इससे कामयाबी मिलेगी।
9.अगर आप किसी इंटरव्यू या महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं तो अपने माथे पर केसर का तिलक लगाकर जाएं। इससे आपका काम बन जाएगा।
10.बृहस्पति देव को मुनक्का, गुड़ और चना चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।