भारतीय सिनेमा जगत में नाना पाटेकर को एक ऐसे बहुआयामी कलाकार के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने नायक, सहनायक, खलनायक और चरित्र भूमिकाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। नाना पाटेकर के अभिनय में एक विशेषता रही कि वह किसी भी तरह की भूमिका के लिए सदा उपयुक्त रहते हैं। फिल्म ‘खामोशी’ में एक ‘गूंगे’ की भूमिका हो या फिर ‘परिंदा’ और ‘अंगार’ जैसी फिल्म में मानसिक रूप से विक्षिप्त खलनायक की भूमिका में या फिर ‘तिरंगा’ या ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्म में एक्शन से भरपूर किरदार इन सभी भूमिकाओं में उनका कोई जवाब न