दस का दम

संतान सुख से वंचित लोगों के लिए खास है ये मंदिर, जानिए इससे जुड़ी 10 बातें

भगवान को प्रसाद में चढ़ाया जाता है नींबू, बाद में लगती है बोली 60 हजार रुपए तक में बिकता है एक नींबू, होते हैं ये लाभ

2 min read
Jun 07, 2019
idumban temple
संतान सुख से वंचित लोगों के लिए खास है ये मंदिर, जानिए इससे जुड़ी 10 बातें

नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि उन्हें सुंदर और गुणवान संतान की प्राप्ति हो, लेकिन कई कारणों से सबका ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए इंदुम्बन मंदिर के दर्शन लाभकारी हो सकते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त यहां संतान की कामना से आता है उसकी इच्छा जरूर पूरी होती है। तो क्या है मंदिर की खासियत आइए जानते हैं।

लोग दर्शन के लिए आते हैं।

2.बताया जाता है कि जो भी दम्पत्ति सच्चे मन से मंदिर में बच्चे की कामना करता है, ईश्वर उनकी इच्छा जरूर पूरी करते हैं। इसीलिए कई लोग संतान प्राप्ति के बाद भी यहां दर्शन के लिए आते हैं।

3.इस मंदिर में भगवान को प्रसाद में नींबू चढ़ाया जाता है। बाद में यही प्रसाद भक्त को दिया जाता है। जिन लोगों के संतान नहीं है, उन्हें ये फल खाने को दिया जाता है। जो भी भक्त इसे खाता है, ईश्वर की कृपा से जल्द ही उनके आंगन में किलकारी गूंजने लगती है।

4.मंदिर की इस महत्ता को देखकर दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। साल में एक बार मंदिर में मेले का भी आयोजन होता है। ये नौ दिनों तक चलता है।

5.इस मेले में नौ दिनों तक निंबुओं की पूजा की जाती है। बाद में उन निंबुओं की बोली लगाई जाती है। जो व्यक्ति संतान प्राप्त करना चाहता है वो बोली में हिस्सा लेकर उन्हें खरीद लेता है। मान्यता है कि जो भी इसका सेवन करता है उसे अवश्य ही फल मिलता है।

6.मंदिर में नीलाम होने वाले नींबू की खासियत है कि ये कई दिनों तक हरे भरे रह सकते हैं। ये रसीले होते हैं और काफी समय तक हरे रह सकते हैं।

8.नीलामी में निंबुओं की कीमत काफी ज्यादा होती है। कई बार तो एक नींबू करीब 60 हजार रुपए तक में बिकता है।

9.इस मंदिर की खासियत यह भी है कि यहां बिछड़े लोग भी मिल जाते हैं। कहते हैं कि अगर 10 साल पहले भी अगर आपका कोई जाननेवाला खो गया है तो इस मंदिर के दर्शन करते ही वो वापस मिल जाएगा।

10.तमिलनाडू में इस मंदिर को बालथनडे उत्थपानी मंदिर के नाम से भी जानते हैं।

Published on:
07 Jun 2019 01:26 pm