दस का दम

हाथ से गलती से गिर जाए नमक तो हो जाएं सावधान, आ सकती है मुसीबत

नमक का गिरना आपकी कुंडली में इन दो ग्रहों को कमजोर बना सकता है बिना भगवान को भोग लगाएं खाना पकाते समय इसे नहीं चखना चाहिए

2 min read
Apr 21, 2019
हाथ से गलती से गिर जाए नमक तो हो जाएं सावधान, आ सकती है मुसीबत

नई दिल्ली। नमक का इस्तेमाल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में होता है। इसके बिना खाना बेस्वाद हो जाता है, लेकिन क्या आपको पता है ये हमारी जिंदगी में मुसीबत का भी कारण बन सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को ठीक से न रखने या कुछ दूसरी बातों पर ध्यान न देने से ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

1.वास्तु एक्सपर्ट सरला चोपड़ा के अनुसार कई बार अनजाने में हमारे हाथ से नमक छूटकर गिर जाता है। हम इसे एक सामान्य बात समझते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा होना आपको महंगा पड़ सकता है।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथ से नमक छूटकर गिरने को अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की कुंडली में शुक्र और चंद्र ग्रह कमजोर होते हैं। इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी हो सकती है। साथ ही समाज में अपमानित भी होना पड़ सकता है।

3.वास्तु शास्त्र के मुताबिक भगवान के लिए भोग बनाते समय कभी भी इसे चखे नहीं। क्योंकि इसे भगवान का अपमान हो सकता है। नमक मिला हुआ भोजन सबसे पहले भगवान को अर्पित किया जाना चाहिए।

4.बहुत से लोग दूसरे के नमक मांगने पर इसे हाथ में दे देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट सरला के अनुसार ऐसा करने से लड़ाई होती है। साथ ही घर में नकारात्मकता आती है।

5.कई बार खाना खाते समय लोगों की थाली में नमक बच जाता है। जिसे हम फेंक देते हैं। मगर ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे घर में कंगाली छा सकती है।

6.नमक को कभी भी झूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में मुसीबतें आ सकती हैं।

7.नमक के गिर जाने पर कभी भी उसे पैर से न हटाएं। ऐसा करने से दुख और तकलीफें आपको घेर सकती हैं।

8.वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को कभी खुला नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने से घर से मां लक्ष्मी जा सकती हैं।

10.नमक को कभी भी बाएं हाथ से नहीं लेना चाहिए। इसे अन्न का अपमान समझा जाता है। इससे अन्नपूर्णा मां नाराज हो सकती हैं।

Published on:
21 Apr 2019 04:00 pm
Also Read
View All