दस का दम

मंदिर जाकर नहीं कर पाए शिव जी के दर्शन तो घर पर कर लें ये 10 काम, मिलेगा समान फल

sawan somvar upay at home : गंगा नदी की मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूजा करने से होगा लाभ गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होगी
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 10:58 AM IST
shivay

नई दिल्ली। आज सावन ( Sawan Somvar ) का पहला सोमवार है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवालय में जलाभिषेक करना एवं दान करना अच्छा माना जाता है। मगर किसी कारणवश यदि आप मंदिर नहीं जा पाए हैं तो परेशान न हों, आप घर पर कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे आपको मंदिर में दर्शन के बराबर ही फल मिलेगा। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।

1.गंगा नदी की मिट्टी से शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। इसके लिए मिट्टी को गंगाजल मिलाकर गीला कर लें। अब उसे शिव की आकृति दें। इसे पूजन के लिए बेहद शुद्ध माना जाता है।

2.शिवलिंग के सूख जाने पर इसे कांसे या पीतल के किसी थाली या पात्र में रखें। अब शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। आप चाहे तो सामान्य जल भी शिव को अर्पण कर सकते हैं।

3.जो लोग मिट्टी के शिवलिंग नहीं बना सकते हैं वो काले पत्थर या पारद के शिवलिंग की पूजा करें। इससे भी आराधना का फल अच्छा मिलता है।

4.शिव जी के अभिषेक के बाद उन्हें भांग, धतूरा और शमी के पत्ते चढ़ाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

5.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं। इस दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

6.घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए शिव दरबार की पूजा करना अच्छा माना जाता है। गृहस्थों को घर में शिव-पार्वती और उनके पूरे परिवार का पूजन करना चाहिए।

7.घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए शिवलिंग पर एक जोड़ी जनेऊ और लाल कलावे की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

8.मनोकामनाओं की पूर्ति के गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें। पूजन के बाद इस रस को किसी पेड़ की जड़ में डाल दें।

9.जो लोग मंदिर जाने में असमर्थ हैं वो घर पर शिव जी का ध्यान करते हुए मानसिक पूजा करें। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

10.भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए आज के दिन किसी एक ब्राम्हण को भोजन कराएं या दक्षिणा दें। आप चाहे तो उनके नाम से एक थाली में कच्चा अन्न निकालकर इसे अगले दिन भी भेंट कर सकते हैं।

Published on: