दस का दम

हमेशा चॉक या मिट्टी खाने का करता है मन तो हो जाएं सावधान, इन 10 बीमारियों का है खतरा

Eating Chalk : आयरन की कमी के चलते इस तरह की इच्छा हो सकती है पेट में कीड़े होने पर भी मिट्टी खाने का मन कर सकता है

2 min read
Oct 19, 2019

नई दिल्ली। अक्सर लोगों का मन चॉक या मिट्टी खाने का करता है। प्रेगनेंसी के दौरान ये समस्या ज्यादा होती है। ज्यादातर लोग इसे आम बात समझकर भूल जाते हैं। मगर क्या आपको पता ये आपके शरीर में खून की कमी समेत अन्य बीमारियों को दर्शाती है।

1.डॉक्टरों के मुताबिक जिन लोगों का मन चौक या मिट्टी खाने का करता है उनके शरीर में खून की कमी होती है। ये एनीमिया बीमारी का कारण बनता है।

2.खून की कमी की मुख्य वजह आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी है। जब हम चॉक खाते हैं तो इनमें से कुछ खनिज इनमें शामिल होते हैं।

3.एक व्यक्ति को रोज करीब 1 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। जिनमें 10 फीसदी आयरन आंत (इंटेस्टाइन) अवशोषित कर लेती है। लिहाजा हमें कम-से-कम 10 मिलीग्राम आयरन चाहिए, यानी 2,000 कैलोरी रोज लेना आवश्यक है।

4.जब हम चॉक खाने लगते हैं तब शरीर में आयरन के अवशोषण में बाधा आने लगती है। इससे शरीर में कमजोरी आती है।

5.चॉक खाने का मन करने पर शरीर खाने से पोषक तत्व निकालना बंद करने लगता है। इससे शरीर में आयरन एवं अन्य विटामिन्स की कमी हो जाती है।

6.जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं उन्हें भी चॉक या मिट्टी खाने का मन करता है।

7.अगर आपके शरीर में फास्फोरस और कैल्शियम की कमी है तब भी आपका मन चॉक खाने का करेगा।

9.जिन लोगों की पाचन क्रिया खराब होती है उनमें चॉक खाने की इच्छा होती है।

10.प्रेगनेंसी में कई बार टेस्ट बड्स सही से काम नहीं करते हैं। इस दौरान प्रेगनेंट महिला को अपनी जरूरत के बारे में समझ नहीं आता है। ऐसे में उनमें चॉक या मिट्टी खाने की इच्छा होती है।

Published on:
19 Oct 2019 04:20 pm
Also Read
View All