दस का दम

जलकुंभी के ये 10 उपाय बना सकते हैं आपको लखपति, जानें इससे जुड़े तथ्य

Jalkumbhi Ke Upay : नौकरी में आ रही दिक्कतों को दूर करने में भी कारगर है जलकुंभी प्रवेश द्वार पर इसे टांगने से नकारात्मकताएं दूर होती हैं

2 min read
Aug 22, 2019

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही सुख-शांति आती है। इन्हीं चीजों में से एक है जलकुंभी। ये एक तरह का शैवाल है। इसे धन प्राप्ति का बेहद कारगर तरीका माना जाता है।

1.नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए घर में जलकुंभी रखना बहुत अच्छा होता है। इसस आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

2.जो लोग नौकरी या व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो गुरुवार को जलकुंभी लाएं और इसे पीले कपड़े में बांधकर रसोई के द्वार पर लटका दें। हर गुरुवार को इसे बदल दें। यह उपाय करने से सफलता मिलती है।

3.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा स्थान पर जलकुंभी रखें। इससे घर में धन का आगमन होगा।

4.पारिवारिक कलह या मनमुटाव जैसी नकारात्मकताओं को दूर रखने में भी जलकुंभी मददगार होता है। ये परिवार के सभी सदस्यों के विकास में मदद करता है।

5.पुराने जलकुंभी को किसी नदी, तालाब या बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर-परिवार पर आ रही मुसीबतें दूर होती हैं।

6.जलकुंभी को मां लक्ष्मी के चरणों में रखने से आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं। इससे कार्य में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

7.जिन लोगों का मन बेचैन रहता है उन्हें जलकुंभी को हरे कपड़े में बांधकर अपने दाहिने हाथ पर बांधना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।

9.जलकुंभी को घर के मेन गेट पर टांगने से नकारात्मकताएं दूर होती हैं। इससे बुरी बलाएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

10.अगर स्वास्थ सही नहीं रहता है तो जलकुंभी को ताबीज बनाकर गले में बांध लें। ये प्रक्रिया रविवार को करें। इससे रोग दूर होता है।

Published on:
22 Aug 2019 11:33 am
Also Read
View All

अगली खबर