दस का दम

हमेशा चाहते हैं तरक्की तो घर के इस कोने में रख दें बांसुरी

व्यापार में वृद्धि के लिए दुकान की छत पर दो बांसुरी लगाने से लाभ होता है।

2 min read
Mar 09, 2019
हमेशा चाहते हैं तरक्की तो घर के इस कोने में रख दें बांसुरी

नई दिल्ली। बांसुरी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तु के तौर पर जाना जाता है। मगर क्या आपको पता है इस घर में रखने से तरक्की भी होती है। दरअसल बांसुरी को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि इसे घर में रखने से सकारात्मकता आती है।

1.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बांसुरी को पूजा स्थान या पूर्व दिशा की ओर रखने से घर में धन का आवागमन होता है। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

2.श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी को घर में रखने से सकारात्मकता आती है। जिससे लड़ाई-झगड़े आदि से बचाव होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल भी बेहतर रहता है।

3.फेंगशुई के अनुसार बांसुरी को घर में रखने से लोगों की तरक्की भी होती है। क्योंकि इससे पॉजिटिविटी आती है और आय के नए स्त्रोत बनते हैं।

4.जो लोग अपने व्यापार में वृद्धि चाहते हैं उन्हें श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद अपनी दुकान या कारखाने की छत में दो बांसुरी टांग दें। इससे समृद्धि आएगी।

5.जो लोग घर में हमेशा खुशहाली का महौल बनाए रखना चाहते हैं उन्हें घर में श्रीकृष्ण की ऐसी मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। जिसमें श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते हुए गाय चरा रहे हो। इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

6.तनाव से राहत पाने के लिए सुबह स्नान के बाद प्रतिदिन बांसुरी बजाएं। इससे मन शांत होगा। साथ ही घरद में मां लक्ष्मी का वास रहेगा।

7.अगर किसी को बार-बार नजर लग जाती है तो उन्हें रोजाना बांसुरी को स्पर्श करके अपने माथे से लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्ति आप पर हावी नहीं हो पाएंगी।

9.धन प्राप्ति के लिए बांसुरी पर मोरपंख लगाकर श्रीकृष्ण के पास रख दें। इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा भी आप पर बरसेगी।

10.प्रेम संबंध को बेहतर बनाने और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपने पास हमेशा एक छोटी बांसुरी रखें। जिसकी लंबाई एक अंगुली के बराबर हो।

Published on:
09 Mar 2019 05:19 pm
Also Read
View All