दस का दम

पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा, बस जेब में रखनी होंगी कौड़ियां और गोमती चक्र

गोमती चक्र जेब में रखना अच्छा माना जाता है। इनमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इन उपायों को शुक्रवार के दिन करना ज्यादा अच्छा होता है।
2 min read
Apr 18, 2019
laxmi ji
पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा, बस जेब में रखनी होंगी कौड़ियां और गोमती चक्र

नई दिल्ली। पैसों की समस्या किसी को भी परेशानी में डाल सकती है। धन की कमी के कारण परिवार में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान उपायों को करके आप जल्दी ही छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को करने से पैसों की परेशानी से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ ही व्यापार में भी लाभ होगा।

1.इन उपायों को करने से आपकी किस्मत में सफलता का रास्ता जल्दी ही खुलता है और चारों तरफ से धन संबंधित लाभ मिलने लगते हैं।

2.धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए निरंतर मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए क्योंकि माता लक्ष्मी धन की देवी हैं और वे अपने भक्त को कभी निराश नहीं करती।

3.माता लक्ष्मी के साथ ही कुबेर की पूजा करने से भी आपको फायदा मिलता है कहा जाता है कुबेर देव की कृपा से भी आपको आर्थिक समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलता है।

4.पैसों की किल्लत से जल्दी मुक्ति पाने के लिए एक पीले कपड़े में साबुत हल्दी बाँधकर घर के मंदिर में रखें और इस कपड़े को घर के मेन गेट पर टाँग दें इससे घर में कभी भी बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।

5. शुक्रवार के दिन 11 गोमती चक्र लाल रंग के कपड़े में बाँधकर मंदिर में रखें। हर शुक्रवार को एक मोगली चक्र जेब में रखकर काम के लिए जाए और अगले शुक्रवार जेब से पुराना निकालकर नया रख लें।

6.यह उपाय आपको नियमित रूप से 11 शुक्रवार तक करना है और धीरे-धीरे समय के साथ पैसों की समस्या खत्म होने लगेगी।

7.गोमती चक्र के अलावा जेब में कौड़ियां भी रख सकते हैं इसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नज़र आने लगेंगे जिनसे आपको सफलता मिलेगी।

8.रोज़ाना 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें और विष्णु जी को प्रसन्न करें क्योंकि विष्णु देव को प्रसन्न करने से देवी लक्ष्मी की कृपा होती है।

9.पीसी हुई हल्दी में गंगा जल मिलाकर माथे पर तिलक करके निकले यह उपाय आपको नज़र दोष से बचाए रखने में सहायता करेगा।

10.लक्ष्मी- गणेश जी की आकृति वाला चाँदी का सिक्का घर के पूजा स्थान पर रखें और रोज़ाना इस सिक्के पर रोली का तिलक कर पूजा करें यह उपाय भी पैसों की समस्या से निजात दिलाएगा।

Updated on:
18 Apr 2019 01:04 pm
Published on:
18 Apr 2019 01:04 pm