महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को खीर अर्पण करना शुभ माना जाता है, इससे मकान का सपना पूरा होता हैै आज के दिन शिव मंत्र का जाप करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी
नई दिल्ली। पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। चूंकि आज सोमवार भी है इसलिए इस व्रत का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। जो लोग गरीबी से छुटकारा पाना चाहते हैं उनके लिए आज रात किए गए उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।
1.जो लोग आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं उन्हें आज रात को घर में देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे रात भर जलने दें। इससे नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही गरीबी से भी छुटकारा मिलेगा।
2.अगर आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध या जल चढ़ाएं। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे।
3.जो लोग अपने मकान का सपना देखते हैं उन्हें शिव जी को खीर अर्पण करना चाहिए। इससे शिव जी जल्द ही आपकी इच्छा पूरी करेंगे।
4.अगर आप धन की वृद्धि चाहते हैं तो आज के दिन शिव जी को कमल गट्टे की माला और पांच जायफल चढ़ाएं। इससे आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
5.अगर किसी के विवाह में अड़चनें आ रही है तो उन्हें महाशिवरात्रि के दिन ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
6.अगर आप मानसिक तनाव या अन्य परेशानी से पीड़ित हैं तो आज के दिन भोलेनाथ को सफेद चंदन चढ़ाएं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी और डिप्रेशन दूर होगा।
7.भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उन्हें 108 बेलपत्र एवं रुद्राक्ष की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
8.शिव जी को नीलकंठ का पुष्प भी बहुत पसंद है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन उन्हें ये फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
9.आज के दिन किसी जरूरतमंद या ब्राम्हण व्यक्ति को सफेद अन्न एवं सफेद रंग के कपड़े दान में देने चाहिए। इससे आपका भाग्य तेज होगा।
10.किस्मत के बंद दरवाजे खोलने के लिए शिव जी को धतूरा और भांग चढ़ाएं। ये दोनों ही चीजें शिव जी को बहुत प्रिय है। इन्हें चढ़ाने से शिव जी की आप पर कृपा होगी।