दस का दम

गुरुवार को तुलसी के पेड़ पर चढ़ा दें ये चीज, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

गुरुवार को गरीबों को पीले अन्न का दान करें, इससे घर में समृद्धि आएगी बृहस्पति भगवान को पीले रंग के पुष्प एवं केवड़े का इत्र चढ़ाना शुभ होता है

2 min read
Apr 11, 2019
गुरुवार को तुलसी के पेड़ पर चढ़ा दें ये चीज, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की आराधना की जाती है। उनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर विष्णु जी का हाथ होता है ऐसे लोगों के जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं रहती है। अगर आज के दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

1.ज्योतिष शास्त्री कृष्णकांत दुबे के अनुसार गुरुवार के दिन तुलसी के पेड़ में कच्चा दूध चढ़ाने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे घर में समृद्धि आती है।

2.अगर आप किसी खास काम के लिए गुरुवार के दिन बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ कोई पीला रुमाल ले जाना न भूलें। इससे विष्णु जी की आप पर कृपा होगी। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

3.अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो गुरुवार के दिन ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का 108 बार जप करें। इससे किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे।

4.अगर आप शादी के लिए रिश्ता पक्का करने जा रहे हैं तो गुरुवार के दिन जाएं और घर से कोई पीले रंग की मिठाई खाकर जाएं।

5.गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान को पीले रंग के फूल और केवड़े का इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आएगी।

6.बृहस्पति भगवान को आज के दिन बेसन का हलवा चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इससे आपके रिश्तों में मिठास घुलेगी।

7.ज्योतिष शास्त्री कृष्णकांत दुबे के अनुसार जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो गरुवार के दिन अपनी जेब में थोडा चने की दाल रख लें। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।

8.बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवाार के दिन गरीबों को पीले रंग का अनाज दान करें। इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

9.गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में चुटकी-भर हल्दी डालकर नहाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य अच्छा होगा।

10.जिन लोगों का बृहस्पति ग्रह कमजोर है उन्हें गुरुवार के दिन अपने दाहिने हाथ में केले के पेड़ की जड़ बांधनी चाहिए। आप चाहे तो पुखराज रत्न भी पहन सकते हैं।

Published on:
11 Apr 2019 10:43 am
Also Read
View All