दस का दम

इस जन्माष्टमी राशिनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

बांके बिहारी का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी इस बार 2 एवं 3 सितंबर को पड़ रही है। नंद लाला को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना के अलावा उन्हें खास चीजों का भोग लगाएं। यदि भेंट राशिनुसार चढ़ाई जाए तो ज्यादा लाभ होगा।
2 min read
Sep 02, 2018
laddu gopal
इस जन्माष्टमी राशिनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

1.मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन कन्हैया को मिश्री का भोग लगाना चाहिए। जिस तरह ये मीठी होती है, उसी तरह इसे चढ़ाने से जीवन में भी मिठास घुल जाएगी। ऐसा करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

2.वृषभ राशि के जातकों को इस दिन नंद लाला को मक्खन का भोग लगाना चाहिए। इससे उनके जीवन में आ रही कठिनाईयां दूर होगी और मुसीबतें मक्खन की तरह पिघलकर खत्म हो जाएंगी। इस उपाय से व्यक्ति को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी।

3.मिथुन राशि के लोग श्रीकृष्ण को दही का भोग लगाएं। इससे उन्हें धन प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। हालांकि कार्यालय में अपने अधिकारियों के साथ किसी तरह की बहस न करें। इससे आपको मिलने वाले लाभ का असर कम हो सकता है।

4.कर्क राशि के जातकों को मुरारी को मक्खन का भोग लगाना चाहिए। इसमें थोड़ा केसर मिलाकर अर्पित करना ज्यादा शुभ होगा। इससे संतान प्राप्ति में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। इससे आपके विदेश जाने के भी योग बनेंगे।

5.सिंह राशि वालों को जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मक्खन और मिश्री दोनों मिलाकर भोग लगाएं। इससे आपके आस-पास और दोस्त एवं रिश्तेदार आपसे खुश रहेंगे। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

6.कन्या राशि के लोगों को इस दिन लाल फल का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशहाली आएगी। इससे आपको सुखद समाचार भी प्राप्त होंगे। वहीं तुला राशि वालों को इस दिन देसी घी का भोग लगाना चाहिए। इससे आकस्मिक आने वाले खर्चों पर रोक लगेगी। साथ ही धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

7.वृश्चिक राशि वालों को जन्माष्टमी के दिन खीर का भोग अर्पण करना चाहिए। इससे पैसों की दिक्कत दूर होगी और बचत में लाभ मिलेगा। जबकि धनु राशि वालों को मक्खन और मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इससे भौतिक चीजों में होने वाले खर्चों पर रोक लगेगी। इससे धन-धान्य की भी वृद्धि होगी।

8.मकर राशि वालों को जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को सफेद मिठाईयां चढ़ाएं। खासतौर पर छेने से बनी मिठाईयां चढ़ाने से श्रीकृष्ण की आप पर कृपा रहेगी। इससे आपका कोर्ट-कचहरी का विवाद भी खत्म होगा।

9.कुंभ राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। वो आटे एवं धनिये की पंजीरी चढ़ा सकते हैं। इससे स्टूडेंट्स का मन स्थिर होगा। वहीं अन्य लोगों को धन लाभ होगा।

10.मीन राशि वालों को इस दिन केले का भोग लगाना चाहिए। इससे धन की प्राप्ति होगी। हालांकि उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी, क्योंकि दूसरों को बोले गए अपशब्द से आपको नुकसान हो सकता है।

Published on:
02 Sept 2018 08:48 am