दस का दम

महाशिवरात्रि पर पढ़ लें इनमें से कोई भी एक मंत्र, रातों रात बन जाएंगे धनवान

जिन लोगों की कुंडली में मृत्यु योग होता है उन्हें महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। शिव जी का ध्यान करने से जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होती हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2019, 4:57 PM IST
mahashivratri mantra
महाशिवारात्रि पर पढ़ लें इनमें से कोई भी एक मंत्र, रातों रात बन जाएंगे धनवान

नई दिल्ली। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस महाशिवरात्रि कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें। इससे आत्मिक शांति मिलने के साथ भाग्य भी मजबूत होगा। ये आपको अमीर भी बना सकता है। इससे आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

1.पंडित तरुण किशोर शास्त्री के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन "ॐ" का जाप करने से व्यक्ति को तनाव से राहत मिलेगी। इससे भोलेनाथ की भी कृपा होगी। क्योंकि किसी भी मंत्र का मूल तत्व "ॐ" होता है।

2.ओम मंत्र को पढ़ने से शिव की शक्तियां प्राप्त होती हैं। इससे भाग्य तेज होता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है।

3.जीवन में आ रहे संकटों से बचने और मृत्यु योग को टालने के लिए "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम्पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धानात्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात् भूर्भुव: स्व: ॐ स: जूं हौं ॐ।" मंत्र का जाप करें। इससे शिव जी आपकी रक्षा करेंगे।

4.महामृत्युंजय मंत्र के जाप से मुसीबतों से छुटकारा भी मिलता है। इससे लोगों की जिंदगी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।

5.अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं तो "ॐ जूं स: (अमुकं) पालय पालय स: जूं ॐ" मंत्र का जाप करें। इससे व्यक्ति जल्दी ही ठीक हो जाएगा।

6.इस मंत्र का जाप आप अपने भाई-बहन, माता-पिता व पति-पत्नी के लिए भी कर सकते हैं। इस मंत्रोच्चारण का लाभ आपके परिजन के साथ आपको भी मिलेगा।

7.धन प्राप्ति के लिए ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र को पढ़ने की शुरुआत महाशिवरात्रि के दिन से करें। अब रोजाना इस मंत्र को पढ़ें।

8.अगर आप शिव जी के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त करना चाहते है तो इस शिवरात्रि ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही धन की भी बचत होगी।

10.अगर किसी की कुंडली में मृत्यु योग है तो ऊं मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः।। मंत्र का महाशिवरात्रि के दिन जाप करें। इससे संकट टल जाएगा।

Updated on:
1 Mar 2019, 4:57 PM IST
Published on: