दस का दम

लगातार 11 रविवार कर लें ये छोटा-सा उपाय, जमकर बरसेगा धन

रविवार को इन आसान टोटकों से धन समेत घर की तमाम परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है

2 min read
Nov 18, 2018
लगातार 11 रविवार कर लें ये छोटा-सा उपाय, जमकर बरसेगा धन

नई दिल्ली। सूर्य देव को यश और मान-सम्मान का देवता माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक रोजान सूर्य देव को जल चढ़ाने और रविवार को उनकी विशेष पूजा से व्यक्ति की तरक्की होती है। इससे व्यक्ति की ख्याति बढ़ती है। साथ ही सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। आज हम आपको रविवार के कुछ खास टोटकों के बारे में बताएंगे।

1.जो लोग धन पाना चाहते हैं और सारे सुखों को भोगना चाहते हैं उन्हें रविवार की रात को सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठे और स्नान आदि से निवृत्त होकर दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। ये टोटका आपको लगातार 11 रविवार को करना होगा।

ये भी पढ़ें

रविवार को तीन झाड़ू करेगी ऐसा काम कि नौकरी में मिलेगी तरक्की तो कभी नहीं होगी धन की कमी

2.रविवार का दिन सूर्य का माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार इस दिन सुबह नित्य कर्म करने के बाद जल अर्पण करने से सारी मुसीबतें दूर हो जाती हैं। इसलिए सूर्य देव को अघ्र्य देते समय तांबे के लोटे का प्रयोग करें। इसमें थोड़ा गुण एवं लाल पुष्प डालें।

3.अगर आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन किसी गरीब व जरूरतमंद को तीन झाडू दान कर दें। ऐसा करने से गरीबी घर से चली जाएगी और मां लक्ष्मी का घर में आगमन होगा।

4.अगर आपके काम बनते हुए बिगड़ जाते हैं तो समझे कि आपका शनि ग्रह कमजोर है या आप पर शनि का प्रकोप है। इससे छुटकरा पाने के लिए रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

5.इस दिन किया गया दूध का उपाय भी बहुत कारगर साबित होता है। रुपए-पैसों की दिक्कत दूर करने एवं अमीर बनने के लिए रविवार की पूर्व रात्रि यानि शनिवार की रात को एक गिलास दूध में चांदी की एक अंगूठी डालकर रख दें। अब अगले दिन इस दूध को पीपल व तुलसी के पेड़ की जड़ में डाल दें और अंगूठी को अपनी छोटी अंगुली में पहन लें। आप चाहे तो अंगूठी को भगवान के पास भी रख सकते हैं।

6.रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करते वक्त आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें। यदि आप पूरा पाठ नहीं कर सकते हैं तो ॐ आदित्याय विद्महे मार्त्तण्डाय धीमहि तन्नः सूर्यः प्रचोदयात। मंत्र का 5, 11 व 21 बार जाप करें। इसके अलावा आप एक माला गायत्री मंत्र का भी जाप करें। इससे आपका सूर्य ग्रह मजबूत होगा और आपको सफलता मिलेगी।

7.यदि आपके घर में नकारात्मकता का वास है तो आप रविवार की रात्रि को अपने पलंग के चारों कोनों पर चांदी की एक—एक कील ठोंक दें। अगले रविवार यही उपाय दोबारा दोहराएं। ऐसा दो से तीन सप्ताह करने से नेगिटिविटी खत्म हो जाएगी। कील के पुराने हो जाने पर इसे निकालकर बहती नदी में प्रवाहित करें।

8.अगर आपके जीवन में लगातार मुसीबतें आ रही हैं तो इससे छुटकरा पाने के लिए रविवार के दिन काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने का दान करें। ऐसा करने से शनि और राहु का दोष दूर होगा।

9.अगर आप अपनी हर मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो रविवार के दिन बड़ के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी।

10.जो लोग नजर दोष से पीड़ित रहते हैं उन्हें रविवार के दिन अपने सिर से एक मुट्ठी काली मिर्च उतारकर चौराहे में फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से आप पर किसी का बुरा साया नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

इन राशि वालों को मिलेगी राजनीति में बड़ी सफलता!
Published on:
18 Nov 2018 11:02 am
Also Read
View All