kapoor ke upay : शनिवार के दिन काले कपड़े में कपूर रखने से आर्थिक तंगी दूर होगी नकारात्मकता से बचने के लिए घर के कोने में कपूर जलाएं
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कपूर को शुद्ध माना जाता है। इसी के चलते भगवान की आरती में इसका इस्तेमाल किया जाता है। शनिवार के दिन अगर कपूर के कुछ उपाय किए जाए तो नकारात्मकता दूर हो सकती है। साथ ही शनि दोष ( shani dosh ) से भी छुटकारा पाया जा सकता है। तो कौन-से हैं वो टोटके आइए जानते हैं।
1.शनिवार के दिन कपूर से शनि देव की आरती करने से शनि का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। इससे जीवन में आने वाले कष्टों से भी छुटकारा मिलता है।
2.जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष है उन्हें शनिवार के दिन कपूर का दान करना चाहिए। इससे दोष का प्रभाव कम होगा।
3.अगर आपके काम बनते हुए बिगड़ जाते हैं तो शनिवार की रात को कपूर को घी में भिगोकर सुबह, शाम जलाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी और आपका काम बन जाएगा।
4.शनिवार की शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर से आरती करना शुभ होता है। ऐसा करने से आकस्मिक दुर्घटनाओं और मुसीबतों से बचाव होगा।
5.अगर घर में धन नहीं टिकता है तो शनिवार के दिन एक काले कपड़े में कपूर बांधकर शनि देव के चरणों में रख दें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
6.पंडित दीनानाथ शुक्ला के अनुसार शनिवार को घर के किसी एक कोने में कपूर जलाकर रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा।
7.जिन लोगों की किस्मत साथ नहीं देती है उन्हें आज के दिन पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य तेज होगा।
8.राहु-केतु एवं शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए पान के एक पत्ते पर कपूर और लोहे की कील रखकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। इससे राहत मिलेगी।
9.धन-धान्य की प्राप्ति के लिए हर रोज रात में रसोई की सफाई करते समय चांदी की कटोर में लौंग और कपूर जलाएं। इससे धन की बढ़ोत्तरी होगी।
10.शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और कपूर से आरती करने पर लाभ होगा। इससे शनि देव की आप पर कृपा होगी।