दस का दम

रविवार के ये 10 उपाय दिलाएंगे मनचाही नौकरी, ऐसे करें प्रयोग

ravivar ke upay : रविवार के दिन सूर्य दे व के बीज मंत्र के जाप से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है आज के दिन गुड़ दान करने से कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत की जा सकती है

2 min read
Jun 23, 2019
रविवार के ये 10 उपाय दिलाएंगे मनचाही नौकरी, ऐसे करें प्रयोग

नई दिल्ली। सूर्य को तेज ग्रह माना जाता है। जिनकी कुंडली में ये बलवान होता है उन्हें सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। अगर रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो मनपसंद नौकरी भी हासिल की जा सकती है। तो कौन-से हैं वो खास तरीके आइए जानते हैं।

1.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सः सूर्याय नमः। नामक बीज मंत्र पढ़ना बहुत फलदायी होता है। इससे व्यक्ति की किस्मत तेज हो जाती है।

2.मनपसंद नौकरी के लिए रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाते समय ॐ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से लाभ होता है। इसे 11 बार पढ़ना चाहिए।

3.सूर्य देव की कृपा हासिल करने के लिए आज के दिन किसी गरीब को सवा किलो गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आपका सूर्य ग्रह मजबूत होगा।

4.इंटरव्यू देने जाने से पहले घर से निकलते समय अपने साथ थोड़ा सा आटा और गुड़ लेकर जाएं। रास्ते में जहां भी गाय दिखाई दे उसे वो चीजें दें। इससे आपको सफलता मिलेगी।

5.रविवार के दिन घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करने से भी व्यक्ति की नौकरी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।

6.जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है उन्हें आज के दिन भोजपत्र पर अनार के कलम को लाल रंग की स्याही में डूबोकर सूर्य यंत्र बनाना चाहिए। अब इसे ताबीज में भरकर पहन लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका सूर्य ग्रह तेज हो जाएगा।

7.कई लोग जॉब पाने में कई बार असफल हो जाते हैं। इसका कारण भाग्य का साथ न मिलना होता है। ऐसे में सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार को लाल रंग का मूंगा रत्न धारण करें।

8.रविवार के दिन आदित्य स्त्रोत का नियमित रूप से पाठ करने पर भी मनचाही नौकरी के रास्ते खुलते हैं। इससे आप अच्छे पद की जॉब हासिल कर सकते हैं।

9.रविवार के दिन अगर आप जॉब के सिलसिले में किसी से बात कर रहे हैं या सीवी भेज रहे हैं तो सूर्य देव के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें।

10.रविवार के दिन सूर्य देव को तांबे के कलश से जल चढ़ाते समय ओम सूर्याय नम: मंत्र का जाप अच्छा होता है। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

Published on:
23 Jun 2019 12:24 pm
Also Read
View All