अपने पति के चलते एक-एक पैसे को मोहताज हो गई थी हेलेन सलमान ने पहले हेलेन को मां के रूप में नहीं अपनाया था हेलन ने आइटम गर्ल के रूप में बनाई अलग पहचान
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे पहली कैबरे डांसर हेलन 81 साल की हो चुकी हैं। अपने करियर में हेलन ने कई तरह के रोल निभाए हैं। लेकिन उनके बारें में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिससे बहुत से लोग अंजान हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी दस बाते बताने जा रहे हैं।
1- हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा के रंगून में हुआ था। उनके जन्म के लगभग एक साल बाद ही द्वितीय विश्व युध्द शुरू हो गया था। इसी दौरान हेलन के पिता की मृत्यू हो गई थी।
2- इसके बाद हेलन अपने परिवार के साथ साल 1943 में मुम्बई आ गई।उस वक्त मुम्बई बॉम्बे के नाम से जानी जाती था। एक इंटरव्यू में हेलन ने बताया था कि, हमने सेकड़ों गांव और जंगल पार किए, लोगों कि दया पर जिंदा थे हम, चंद कपड़ों के अलावा हमारे पास खाना, पैसा कुछ नहीं था, हमें कुछ सोल्जर मिले जिन्होंने हमें ट्रांसपोर्ट दिया, उन्होंने हमें रिफ्यूजी समझ कर खाना दिया था।
3- बॉम्बे आने के बाद हेलन का मां एक नर्स बन गई। वे हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा लेकिन सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था। इसके बाद उनकी सहेली कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई।
4- हेलन को उनका पहला ब्रेक 1958 में आई फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने मेरा नाम चिन चिन चू से मिला था।
5- हेलेन पहले ग्रुप डांस में नजर आती थी, लेकिन निर्माता पी।एन अरो़डा की नजर पड़ते ही हेलेन ने करियर की रफ्तार पकड़ी। सोलो डांसर के रूप में वह पहली बार अलिफ लैला (1953) में नजर आईं।
6- इसके बाद हेलेन अपने ही निर्माता पी।एन अरो़डा को डेट करने लगी ऐर फिर उनके साथ लिव इन में रहने लगी।
7- पी.एन अरो़डा और हेलेन का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दोनों के बीच झगड़े होने लगे। इसके बाद अरो़डा ने हेलेन के सारे पैसे और अकांउट को अपने हाथ में ले लिया था। हेलेन एक-एक पैसे को मोहताज हो गई, जिससे आखिरकार तंग आकर साल 1974 में उनसे रिश्ता तोड़ लिया।
8- हेलेन इतनी परेशान रहनी लगी थी कि वो आत्महत्या करने की सोचने लगी, लेकिन फिर उनके जीवन में प्यार बनकर सलीम खान आ गए। सलीम ने हेलेने को संभाला और शादीशुदा होते हुए उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया।
9- हेलेन और सलीम के रिश्ते को सलमान, अरबाज और उनकी मां ने नहीं अपनाया, लेकिन सलीम को यकीन था कि हेलेन एक दिन उनके घर में जरूर जगह बना लेंगी। और अंत में ऐसा ही हुआ।
10-हेलन ने आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्बतें' में काम किया था। इसके बाद से ही वह लाइम लाइट से दूर हैं।