दस का दम

भगवान शनिदेव को प्रसन्न करेंगे ये 10 तरीके, हर तरह की शत्रु बाधा होगी दूर

Lord Shani Dev को प्रसन्न करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव की पूजा करने से जीवन में Positive Energy बनी रहती है। Saturday के दिन व्रत और दान करने से शनि को प्रसन्न करने में अधिक सहायता मिलती है।

2 min read
Jun 22, 2019
भगवान शनिदेव को प्रसन्न करेंगे ये 10 तरीके, हर तरह की शत्रु बाधा होगी दूर

नई दिल्ली। हिंदू धर्म के हिसाब से शनि का प्रभाव जीवन में कई तरह के बदलाव पैदा करता है। अगर शनि का प्रभाव शुभ है तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और अगर शनि का प्रभाव अशुभ है तो आपको परेशानियां और मुसीबतें झेलनी पड़ेंगी। कुंडली में शनि ग्रह अगर अशांत हो जाए तो व्यक्ति के जीवन में कष्ट और समस्याओं बढ़ जाती हैं ऐसे में ज़रुरी है कि आप प्रत्येक शनिवार को कुछ सरल उपाय करके शनि की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

1.शनि के दोषों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को व्रत करना अत्यंत लाभकारी रहता है इस दिन व्रत और पूजन से न्याय के देवता शनि प्रसन्न होते हैं।

2.शनिवार को सरसों के तेल का पूजा में इस्तेमाल करने का खास महत्व है। शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाने से सरसों का दीपक जलाने से फायदा मिलता है।

3.शनि को काले तिल अर्पण करने चाहिए इसके प्रभाव से व्यक्ति का जीवन दोष मुक्त बनता है और साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

4.पूजा के दौरान शनि चालिसा, शनि आरती और शनि देव के नामों का उच्चारण करना भी लाभकारी माना जाता है इससे भी शनि प्रसन्न होते हैं।

5.पीपल के पेड़ की पूजा भी शनि को प्रसन्न करने में महत्वपूर्ण मानी जाती है इसलिए प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

6.शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से फायदा मिलता है। इससे आर्थिक समस्याओं से दूर होती हैं।

7.इस दिन काली गाय और काले कुत्ते को रोटी खिलाने से विशेष लाभ मिलता है। इन्हे रोटी खिलाने से शनि की शुभ दृष्टि प्राप्त होती है।

8.पूजा करते समय काले रंग के वस्त्र पहनना अच्छा रहता है इससे पूजा का अधिक लाभ मिलता है और पीड़ा से जल्दी मुक्ति मिलती है।

9.सरसों के तेल और काले तिल का दान इस दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इन चीज़ों का दान करने से कुंडली को दोष मुक्त बनाने में सहायता मिलती है।

10.संभव हो तो शनिवार के दिन किसी कन्या को सामर्थ्य के हिसाब से धन का दान करके भी शनि कृपा प्राप्त की जा सकती है।

Published on:
22 Jun 2019 03:53 pm
Also Read
View All