दस का दम

शुक्रवार को करें ये 10 काम जमकर बरसेगा धन, मां लक्ष्मी की होगी कृृपा

dhan prapti upay ; आज के दिन देवी मां को लाल फूल चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करना भी शुभ होता है, इससे सकारात्मकता आती है

2 min read
Jul 12, 2019
शुक्रवार को करें ये 10 काम जमकर बरसेगा धन, मां लक्ष्मी की होगी कृृपा

नई दिल्ली। शुक्रवार ( friday ) के दिन मां लक्ष्मी ( maa laxmi )की आराधना करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। इससे घर में समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति की तरक्की होती है। अगर इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाए तो दोगुना लाभ मिल सकता है। तो कौन से है वो तरीके आइए जानते हैं।

1.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन देवी मां को लाल पुष्प चढ़ाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

2.पंडित हरिओम चतुर्वेदी के अनुसार शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते समय एक चम्मच दही खाकर जाएं। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा। साथ ही आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

3.जो लोग धनवान बनना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में पांच पीली कौड़ियां चढ़ानी चाहिए। अब पूजन के बाद इन्हें लाल रेशमी कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख देना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होगी।

4.मुसीबतों से बचने के लिए आज के दिन काली चीटियों को चीनी या आटा खिलाना भी अच्छा रहता है। इससे परेशानियों से बचाव होता है।

5.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

6.शुक्रवार के दिन देवी मां की आराधना करते समय सफेद या लाल रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है। इससे पूजा का दोगुना फल मिलता है।

7.संतान प्राप्ति में आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन देवी मां के गजलक्ष्मी स्वरूप की उपासना करना अच्छा होता है। इससे देवी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।

8.पंडित कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन वीरलक्ष्मी माता की पूजा करना अच्छा होता है।

9.आज के दिन देवी मां को खीर का भोग लगाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होंगी। देवी मां की कृपा से आपके धनवान बनने की भी संभावना रहेगी।

10.अगर पति-पत्नी में नहीं बनती है। तो उन्हें आज के दिन अपने बेडरूम में सफेद रंग के पक्षियों की फोटो लगानी चाहिए। ध्यान रहें कि ये पक्षी जोड़े में हो। इससे संबंध बेहतर होंगे।

Published on:
12 Jul 2019 11:39 am
Also Read
View All