दस का दम

शुक्रवार को पीले कपड़े में नारियल बांधकर करें ये उपाय, जल्द बन जाएंगे करोड़पति

शुक्रवार के दिन गरीब व्यक्ति को सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है दक्षिणावर्ती शंख में चावल के दाने भरकर चढ़ाने से देवी प्रसन्न होती हैं
2 min read
Apr 26, 2019
shukrwar ke totke
शुक्रवार को पीले कपड़े में नारियल बांधकर करें ये उपाय, जल्द बन जाएंगे करोड़पति

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए जाना जाता है। इस दिन श्रीयंत्र की पूजा करने और कुछ अन्य ज्योतिषीय उपाय करने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होती है। इससे किस्मत के नए रास्ते भी खुलते हैं।

1.पंडित राधा श्याम तिवारी के अनुसार शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में 11 छोटे नारियल बांध लें। अब इन्हें अपनी रसोई के पूर्व दिशा में टांग दें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी का घर में आगमन होगा। जिससे धन की वृद्धि होगी।

2.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख में चावल के दाने और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर देवी को अर्पित करें। ऐसा करने से आय के स्त्रोत बनेंगे।

3.आज के दिन किसी गरीब को सफेद वस्त्र एवं अन्न का दान करना भी शुभ होता है। इससे व्यक्ति को मानासिक शांति मिलेगी। साथ ही मन भी स्थिर होगा।

4.शुक्रवार के दिन कभी भी शाम के समय घर में झाडू न लगाएं। इससे धन की हानि हो सकती है।

5.जो लोग एकदम से दौलतमंद बनना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन घर में ऐसे पेड़ की टहनी लानी चाहिए जिस पर चमगादड़ बैठते हो। ऐसा करने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

6.शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने और स्फटिक की माला से देवी मां के किसी सिद्ध मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की तरक्की होती है।

7.जो लोग मान-सम्मान पाना चाहते हैं उन्हें देवी लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन केसर चढ़ाना चाहिए। अब इसे डिब्बी में रखकर रोज थोड़ा-थोड़ा इसे घोलकर तिलक लगाएं। इससे लोग आपसे खुश रहेंगे।

8.हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति की किस्मत भी तेज होती है।

9.शुक्रवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से भी घर में समृद्धि आती है। इससे रिश्तों में भी खुशहाली आती है।

10.शुक्रवार के दिन घर में ऐसी जगह की मिट्टी लाएं जहां मोर नाचते हो। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से हमेशा रुपए-पैसे बने रहते हैं।

Updated on:
26 Apr 2019 11:17 am
Published on:
26 Apr 2019 11:17 am