दस का दम

रविवार के दिन पानी में बहा दें तांबे का एक सिक्का, नौकरी में आ रही दिक्कतें होंगी दूर

रविवार के दिन तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है सूर्य को अघ्र्य देते समय हरविंशपुराण का पाठ करना भी शुभ माना जाता है

2 min read
Apr 28, 2019
रविवार के दिन पानी में बहा दें तांबे का एक सिक्का, नौकरी में आ रही दिक्कतें होंगी दूर

नई दिल्ली। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। मगर जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता हैं उन्हें जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें नौकरी और व्यापार में भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के आज के दिन तांबे का सिक्का नदी में प्रवाहित करने समेत कुछ अन्य उपाय करने से सूर्य देव की कृपा हासिल की जा सकती है।

1.जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल पा रही है या प्रमोशन में बाधाएं आ रही हैं उन्हें रविवार के दिन किसी नदी में तांबे का एक सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा लगातार 5 रविवार करने से आपकी दिक्कत दूर हो जाएगी।

2.रविवार के दिन सुबह सूर्य को अघ्र्य देते समय हरिवंशपुराण का पाठ करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है।

3.जिन लोगों को हृदय रोग, पेट के रोग या आंखों की तकलीफ हो उन्हें रविवार को किसी जरूरतमंद को गेहूं का दान करना चाहिए, इससे लाभ होगा।

4.अगर आप आज किसी अच्छे काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो गुड़ खाकर जाएं। ऐसा करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

5.सूर्य के साथ रविवार को विष्णु जी की पूजा करने से भी लाभ होता है। इससे व्यक्ति का गृहस्थ जीवन खुशहाल बनता है।

6.रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। इससे सूर्य देव की आप पर हमेशा कृपा रहेगी।

7.अगर सूर्य के प्रकोप के चलते आपको तरक्की नहीं मिल पाती है या समाज में अपमानित होना पड़ता है तो आप रविवार को गुड़ का उपाय करें। इसके लिए सवा किलो गुड़ लेकर एक लाल कपड़ें में बांधकर पोटली बना लें। अब इसे किसी मंदिर में दे आएं। ऐसा करने से सूर्य देव आपसे प्रसन्न होंगे।

8.आज के दिन किसी ब्राम्हण को लाल मसूर की दाल का दान करने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इससे आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी।

9.सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए आज के दिन तांबे का छल्ला या अंगूठी पहनने से भी लाभ होता है। इससे व्यक्ति को उसकी किस्मत का साथ मिलता है।

10.रविवार को जरूरतमंदों को लाल कपड़ों का दान करना भी अच्छा माना जाता है। इससे आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Published on:
28 Apr 2019 10:13 am
Also Read
View All

अगली खबर