नए लहसुन के मुकाबले पुराने लहसुन इन बीमारियों से काफी मज़बूती से निपटते हैं।
नई दिल्ली। लोग अच्छी सेहत और स्वास्थ्य के लिए न जाने-जाने कहां-कहां के चक्कर काटते रह जाते हैं, जबकि हमारे बेहतर स्वास्थ्य का सारा खज़ाना घर में ही मौजूद रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नियमित सेवन से आपकी शक्ति में ज़ोरदार बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही इस चीज़ की कीमत बेहद ही कम है और आपके घर में हमेशा मौजूद भी रहती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लहसुन की। लहसुन के गुणों के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा, और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आप वर्तमान में इसका लाभ भी उठा रहे होंगे।
कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों में काफी लाभकारी है लहसुन
1. कुदरत की यह छोटी सी चीज़ आपके शरीर में इतनी ताकत भर देती है, जिससे आपको बाहर जाने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती है।
2. लहसुन का उचित सेवन कैसे करें, इस बारे में पता होना बहुत ज़रूरी है।
3. अंकुरित लहसुन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन जितना ज़्यादा पुराना होगा, उतनी ही दमदार शक्ति देगा।
4. इसके अलावा लहसुन के और भी कई अतुलनीय फायदे हैं।
5. लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, दिल के रोगों में भी काफी लाभकारी होता है।
लहसुन खाने का सही तरीका
6. नए लहसुन के मुकाबले पुराने लहसुन इन बीमारियों से काफी मज़बूती से निपटते हैं।
7. शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए लहसुन की टक्कर में कोई दूसरी प्राकृतिक चीज़ भी नहीं है।
8. इसके लिए आपको प्रति दिन दो लहसुन का सेवन करना पड़ेगा।
9. यह काफी गरम होता है, इसलिए ज़्यादा लहसुन आपके लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है।
10. लहसुन के लाभ पाने के लिए इसे लहसुन की एक कली को आग में भून कर रोज़ाना दो बार खाएं। इसके नतीजे आपको जल्द ही देखने को मिल जाएंगे।