दस का दम

लगातार 21 शुक्रवार कर लें यह काम, होने लगेगी धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा

यह उपाय शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी को समर्पित करने से फायदा मिलेगा। आपका जीवन दोष मुक्त होगा और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा।

2 min read
Mar 10, 2019
लगातार 21 शुक्रवार कर लें यह काम, होने लगेगी धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा

नई दिल्ली। शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है और इस दिन उनकी पूजा एवं व्रत करने से व्यक्ति को जल्दी ही उनकी कृपा मिलने लगती है। शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से और व्रत करने से महिलाओं को पति व्रत और संतान पक्ष संबंधी लाभ भी मिलते हैं। इसके लिए बस कुछ उपायों को करना महत्वपूर्ण माना जाता है जिनसे जल्दी ही आपके ऊपर देवी की कृपा बरसने लगती है।

1.अगर आप लगातार समस्याओं में घिरे रहते हैं तो यह उपाय आपको अवश्य फायदा दिलाएंगे और आपकी किस्मत में तेज़ी से बदलाव होने लगेंगे।

2.इन उपायों को करने से आपको आर्थिक समस्याओं के कारण परेशान होने की जरूरत नहीं होगी साथ ही घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

3.प्रत्येक शुक्रवार को धन की देवी माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना पुण्य फल की प्राप्ति के लिए उपयोगी माना जाता है।

4.साथ ही मां लक्ष्मी को भोग लगाने के बाद 9 छोटी कन्याओं की पूजा कर उन्हे प्रसाद स्वरूप खीर बांटने और स्वयं ग्रहण करने से अवश्य ही आर्थिक फायदा होता है।

5.माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे इसके लिए हर शुक्रवार को मछलियों को आटे से बनी गोलियां खिलानी चाहिए इससे निश्चित तौर पर फायदा होगा।

6.शुक्रवार के दिन माता वैभव लक्ष्मी को लाल रंग के गुलाब के फूलों की माला चढ़ाने से बहुत जल्दी फायदा मिलता है और जीवन दोष मुक्त होता है।

7.इस दिन देवी लक्ष्मी को लाल रंग के चंदन का तिलक करना चाहिए इससे आपके बिगड़े काम जल्दी ही संवरने लगते है और शारीरिक कष्टों से मुक्त होते हैं।

8.व्यवसाय और नौकरी में फायदा पाना चाहते हैं तो देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की तस्वीर को एक साथ रखकर पूजा करनी चाहिए।

9.शाम के समय मंदिर में घी का दीपक जलाएं और तीन बार शँख की ध्वनि करें इससे देवी लक्ष्मी आपकी तरफ आकर्षित होती हैं और इन उपायों को लगातार 21 शुक्रवार करने से फायदा होता है।

10.घर या ऑफ़िस में मछली घर यानी की एक्वेरियम रखने से फायदा मिलता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार नियमित रूप से होता रहे इसके लिए घर की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रख सकते हैं।

Published on:
10 Mar 2019 12:59 pm
Also Read
View All