दस का दम

जिन लड़कियों में होता है इनमें से कोई भी एक गुण, हर कदम पर साथ देता है इनका भाग्य

बड़ी आंखों वाली लड़कियों को देवी का स्वरूप माना जाता है जिन लड़कियों के नाक में तिल होता है उनके पास हमेशा धन रहता है
2 min read
Apr 26, 2019
lucky girls
जिन लड़कियों में होता है इनमें से कोई भी एक गुण, हर कदम पर साथ देता है इनका भाग्य

नई दिल्ली। यूं तो हर लड़की अपने आपमें खास होती है। उन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, लेकिन हिंदू शास्त्रों में महिलाओं के कुछ ऐसे गुण और लक्ष्णों के बारे में बताया गया है, जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है। इनसे विवाह करने पर उनके पति की किस्मत बदल जाती है। इससे उनकी तरक्की होने के साथ घर में खुशियां भी आती हैं।

1.पंडित हरिओम मिश्रा के अनुसार जिन लड़कियों के नाक में तिल होता है। वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। इन्हें जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

2.लड़कियों के नाक पर तिल होना धन संपन्न जीवन की निशानी माना जाता है। ऐसी लड़कियों से शादी करने से पति की तरक्की होती है।

3.जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा उठा हुआ और गोल होता है। उन्हें भी भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां हमेशा धन-धान्य बना रहता है।

4.ऐसी लड़कियों का नेचर भी काफी मिलनसार होता है। इसके चलते इनकी पति से बॉडिंग काफी अच्छी रहती है। ये एक खुशहाल वैवाहिक जीवन बिताते हैं।

5.जिन लड़कियों की एड़ियां कोमल और गोलाकार होती हैं वह सारी उम्र सुख-सुविधाओं का लाभ उठाती हैं। ये हर काम में माहिर होती हैं। इसलिए ये करियर में भी काफी सफलता हासिल करती हैं।

6.ऐसी लड़कियों को देवी का स्वरूप माना जाता है। इनके घर में कदम रखने से सकारात्मकता आती है। ये परिवार को साथ लेकर चलने वाली होती हैं।

7.जिन महिलाओं की नाभि बड़ी और गहरी होती है उन्हें भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसी लड़कियों में ठहराव होता है। ये अपनी समझदारी से घर अच्छे से चलाती हैं।

8.ऐसी लड़कियों को अपनी जीवन संगिनी बनाने से लड़के का जीवन परेशानी मुक्त रहता है। साथ ही उसकी तरक्की भी होती है।

9.जिन लड़कियों की आंखें बड़ी और सफेद होती है। ऐसी स्त्रियां चंचल और खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। इनसे शादी करने पर लड़के ताउम्र चुलबुले नेचर के रहते हैं।

10.ऐसी लड़कियों में थोड़ा बचपना होता है। इसलिए वो अपने मजाकिया अंदाज से किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

Updated on:
26 Apr 2019 04:58 pm
Published on:
26 Apr 2019 04:58 pm