दस का दम

सफलता पाने के लिए रोज़ करें इस कल्याणकारी गणेश मंत्र का जाप, जल्दी ही होगा फायदा

किसी भी अच्छे कार्य के लिए जाने से पहले इस मंत्र को ज़रूर पढ़ें। यह मंत्र आपको दुविधाओं से मुक्त करता है।

2 min read
Mar 11, 2019
सफलता पाने के लिए रोज़ करें इस कल्याणकारी गणेश मंत्र का जाप, जल्दी ही होगा फायदा

नई दिल्ली। सफलता पाने के लिए गणेश जी की उपासना बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। गणेश जी इस कल्याणकारी मंत्र का जाप करने से आप पूरी दुनिया पर जीत हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। भगवान विघ्नहर्ता की आराधना करनी मंगलकारी मानी जाती है साथ ही उनकी पूजा में इस कल्याणकारी मंत्र के जाप से अधिक फायदा होता है। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उनके कई मंत्र एवं श्लोक पढ़ने से जीवन का अंधकार दूर होता है।

1.विघ्नहर्ता भगवान गणेश के भक्त उनकी आराधना विभिन्न प्रकार से करते है वहीं अगर वे इस मंत्र का जाप करेंगे तो यह अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

2.इस मंत्र का जाप अगर रोज़ाना शुद्ध और एकाग्र मन से किया जाए तो व्यक्ति को सफलता के अतिरिक्त प्रगति, उन्नति और धन-धान्य भी मिलता है।

3.प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पण करते हुए इस मंत्र को बोलकर घर से निकलें आपका सारा दिन अच्छा बीतेगा और सफलता मिलेगी।

4.गणेश जी के जिस लाभकारी मंत्र का जाप करना उपयोगी माना जाता है वह इस प्रकार है: ॐ नमो सिद्धिविनायकाय सर्वकारकत्रै सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्वराज्य वश्य्करणाय सर्वजन सर्वस्वी-पुरुषाकर्षणाय श्रीं ॐ स्वाहा।

5.शास्त्रों में इस मंत्र का जाप धन अर्जित करने के लिए और अपने परिश्रम का क्षेष्ठ फल प्राप्त करने के लिए अति उत्तम माना जाता है।

6.यह मंत्र पारिवारिक जीवन में, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में लाभ दिलाता है और इन क्षेत्रों में धन पाने के विभिन्न स्रोतों मिलते हैं।

7.नियमित इस गणेश मंत्र को पढ़ने से व्यापार और कारोबार में निरंतर सफलता मिलती है और विघ्नहर्ता कुंडली के सभी विघ्न और दोष खत्म करते हैं।

8.भगवान गणेश को दुर्वा के अलावा गंध, अक्षत, धूप-दीप, फल और फूल भी चढ़ाने चाहिए और उनके प्रिय मिष्ठान मोदक का भोग लगाना चाहिए।

9.रोज़ाना तो इस गणेश मंत्र का जाप करना ही चाहिए इसी के साथ बुधवार के दिन विशेष रूप से इसे पढ़ना चाहिए क्योंकि बुधवार का दिन गणेश जी का दिन होता है।

10.प्रतिदिन 11 बार और बुधवार के दिन 108 बार यह मंत्र पढ़ें इससे आपके जन्म -जन्म के बुरे कर्मों के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

Published on:
11 Mar 2019 11:21 am
Also Read
View All