दस का दम

हल्दी और एक रुपए के सिक्के का ये छोटा-सा उपाय दिलाएगा आपको मनचाही नौकरी

जॉब पाने के लिए कुंडली में मौजूद दोषों को दूर करना बहुत जरूरी है, इसके लिए ये ज्योतिषीय उपाय इस प्रकार हैं

2 min read
Nov 23, 2018
हल्दी और एक रुपए के सिक्के का ये छोटा-सा उपाय दिलाएगा आपको मनचाही नौकरी

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग महंगी डिग्रीयां लेने के बावजूद बेरोजगार हैं। इसकी वजह टैलेंट में कमी नहीं बल्कि कुंडली में मौजूद कोई दोष हो सकता है। इसे दूर करने के लिए ज्योतिष विद्या में मौजूद कुछ उपाय अपनाएं जा सकते हैं। जिससे आपकी ये समस्या सुलझ सकती है।

1.अगर आपको काफी कोशिशों के बावजूद जॉब नहीं मिल रही है तो शुक्ल पक्ष के किसी भी दिन हल्दी की सात साबुत गांठे, सात गुड़ की डलियां और एक रुपए का सिक्का पीले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। अब इसे किसी रेलवे लाइन पर फेंक दें। ये प्रक्रिया करने के बाद पीछे मुंडकर न देखें। ऐसा करने से आपकी नौकरी जल्द ही लग जाएगी।

ये भी पढ़ें

मंगलवार के ये आसान टोटके बदल देंगे आपकी जिंदगी, ऐसे करें प्रयोग

2.जो लोग अपने मन के मुताबिक जॉब पाना चाहते हैं उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूलों की माला व पुष्प चढ़ाने चाहिए। इससे बजरंगबली की आप पर कृपा होगी। ये प्रक्रिया आपको लगातार 40 दिनों तक करनी होगी।

3.जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाने से पहले स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर एक आटे की लोई में थोड़ा गुड़ भर दें। अब इस मीठी लोई को किसी गाय या बछड़े को खिला दे। ऐसा करने पर जॉब मिलने की ज्यादा संभावना रहती है।

4.अगर आप प्रमोशन पाना चाहते हैं तो रोजाना तांबे के लोटे में साफ जल लेकर उसमें कोई लाल फूल एवं लाल सिंदूर डालकर सूर्य देव को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको प्रतिष्ठा मिलेगी।

5.अगर आपको काफी प्रयासों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो आप रोज संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही दीपक में दो साबूत लौंग भी रख दें। इससे आपके मार्ग में आ रहीं सारी बाधाएं खत्म हो जाएगी।

6.मनचाही जॉब पाने एवं कामयाबी के लिए आप महीने में किसी विकलांग को भोजन कराएं। आप अपने सामथ्र्य अनुसार उसे कुछ खाने की चीज भेंट भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रह दोष मिटते हैं और आपकी तरक्की का मार्ग खुलता है।

7.जल्द से जल्द नौकरी पाने के लिए आप अपने पास कोई चांदी का एक वस्तु रख सकते हैं। आप चाहें तो चांदी का कड़ा भी पहन सकते हैं। ये हमेशा आपके साथ रहेगा। इसके अलावा आप चाहें तो चांदी का सिक्का या अन्य वस्तु भी रख सकते हैं।

8.सरकारी नौकरी पाने के लिए आप गुड़ से बनी कोई मिठाई व थोड़ा गुड़ बहती हुई नदी में प्रवाहित करें। ऐसा करीब एक सप्ताह व एक महीने तक करने से जॉब मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

9.सफलता के लिए आप अपने पूजा के स्थान पर करीब 350 ग्राम का क्रिस्टल का श्रीयंत्र रखें। इस यंत्र की रोज पूजा करें। साथ ही लक्ष्मी मां के स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको नौकरी मिल जाएगी।

10.बेहतर जॉब पाने के लिए आप हाथ या गले में एक,दस एवं ग्यारह मुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। इससे शिव जी भी प्रसन्न होते हैं औरये खास टोटके दिलाएंगे आपको मनचाही नौकरी, ऐसे करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें

लाल मिर्च के ये टोटके आपको दिलाएंगे मनचाहा फल, धन-धान्य में भी होगी बढ़ोत्तरी
Published on:
23 Nov 2018 11:15 am
Also Read
View All