दस का दम

Vastu Tips For Home: परिवार में नहीं रहता सुख तो वास्तु की ये 10 टिप्स घर में लौटा देगी शांति

Ghar ke Liye Vastu Upay: घर में सुख और शांति कौन नहीं चाहता है, वास्तु में कुछ ऐसे उपाय हैं जिससे आप अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं और घर में सुख शांति ला सकते हैं। चलिए ऐसे ही 10 आसान से उपायों पर चर्चा करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2024, 5:02 PM IST
vastu_ke_upay.jpg

Ghar ke Liye Vastu Upay: घर में सुख और शांति कौन नहीं चाहता है, वास्तु में कुछ ऐसे उपाय हैं जिससे आप अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं और घर में सुख शांति ला सकते हैं। चलिए ऐसे ही 10 आसान से उपायों पर चर्चा करते हैं।

घर में अगर झगड़े ज्यादा हो रहे हैं तो उसे मिटाने के लिए आप मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में पंचमुखी दीपक प्रज्वलित कर सकते हैं। इसके बाद अपने घर में हनुमान जी के सामने अष्टगंध जलाकर इसकी सुगंध पूरे घर में फैला दें। ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।

नमक

नमक नेगेटिविटी दूर करने में बहुत ही कारगर है। आप चाहें तो नमक की एक पोटली बनाकर घर के किसी कोने में रख दें, ताकि कोई उसे देख ना पाए। इससे घर में खुशियां लौट आएंगी।

कपूर

कपूर जलाना अच्छा और शुभ होता है, एक पीतल के दीए में कपूर जलाकर सारे घर में दिखाना चाहिए, इससे घर में सारी खुशियां लौट आती है।

ओम का जाप करें

रोजाना सुबह ओम का जाप करें, ओम के जाप में शक्ति होती है, ये नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाते हैं।

केसर

केसर का उपयोग भी आप घर के आंतरिक कलह को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप चुटकीभर केसर पानी में मिलाकर स्नान करें, इसके बाद घर के मंदिर में पूजा पाठ के दौरान भी इसका इस्तेमाल करें

प्रेवश द्वार में लगाएं तस्वीर

प्रवेश द्वार में भगवान की एक तस्वीर जरूर लगाएं। आपके घर के एंट्रास में भगवान की तस्वीर लगाने से सभी नकारात्मक ऊर्जी दूर हो जाती है।

कमरे की दिशा

घर के कमरों की दिशा उत्तर पूर्व में होनी चाहिए और बेडरूम दक्षिण -पश्चिम दिशा में होना चाहिए, इससे घर में रिश्तों के बीच झगड़ा नहीं होता है।

घर में पुरानी और टूटी चीजें हैं जिन्हें बाहर फेंक देना चाहिए

घर में जो भी पुरानी और टूटी चीजें पड़ी हैं उन्हें बाहर फेंक देना चाहिए, इससे नई ऊर्जा का संचार होता है।

Updated on:
24 Feb 2024, 5:02 PM IST
Published on: