इन सभी पेड़ों के महत्व का वर्णन शास्त्रों में दिया गया है। इन सभी पेड़ों की पूजा विभिन्न दिनों के हिसाब से भी होती है।
नई दिल्ली। धार्मिक तौर कई ऐसे पेड़ और पौधे हैं जिनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इन पेड़ो में भगवान का वास होता है और इनकी पूजा करने वाले व्यक्ति को मनवांधित फल प्राप्त होता है। यह पूजनीय वृक्ष ऐसे हैं जो व्यक्ति को संतान, धन, यश, सुख-समृद्धि आदि विभिन्न प्रकार के लाभ पहुँचाते हैं। आइये जानते हैं कि वे कौन से वृक्ष हैं जो धार्मिक तौर इतने लाभकारी माने जाते हैं।
1.सबसे पहले बात करते हैं पीपल के पेड़ की जिसकी पूजा कई देवताओं को प्रसन्न करने के लिए की जाती है जिससे जीवन दोष मुक्त होता है।
2.बड़ का पेड़ भी पूजनीय पेड़ माना जाता है इसकी पूजा करने से भी व्यक्ति को भगवान की पूजा का लाभ मिलता है और मुसीबतों का नाश होता है।
3.केले का पेड़ पूजा कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है गुरूवार के दिन इसकी पूजा का महत्व बताया गया है जिससे व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
4.तुलसी का पौधा एक धार्मिक महत्व वाला पौधा होता है इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी का निवास होता है और प्रत्येक दिन इसकी पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
5.वहीं घर मे नीम का पेड़ लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है यह भी धार्मिक तौर महत्वपूर्ण पेड़ माना जाता है और इसे घर में लगाने वाले व्यक्ति को दीर्घायु का फल मिलता है।
6.अशोक का पेड़ भी धार्मिक महत्व वाला पेड़ है साथ ही यह वास्तु शास्त्र के अनुसार भी लाभकारी माना जाता है जिसे घर में लगाने धन प्राप्ति होती है।
7.बेल का वृक्ष एक पूजनीय वृक्ष है जिसका इस्तेमाल भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा में किया जाता है।
8.शमी का पेड़ कई लाभकारी उपायों एवं टोटकों में इस्तेमाल किया जाता है और इसे भगवान को अर्पण करने से आपको मनवांछित फल मिलता है।
9.गुलाब के फूल भगवान की पूजा में इस्तेमाल करना खास महत्व रखता है इसी के साथ गुलाब के पौधे में भगवान शंकर की पत्नी देवी पार्वती निवास करती हैं।
10.चंदन का पेड़ भी एक पूजनीय पेड़ माना जाता है और इसे घर में लगाने वाले व्यक्ति का जीवन पुण्य कर्मों से लाभान्वित होता है।