शिक्षा

BLO कितनी सैलरी पाते हैं? जानिए मतदाता सूची नाम जोड़ने के अलावा और क्या काम करते हैं?

BLO Ki Salary Kitni Hoti Hai: जानिए बूथ लेवल ऑफिसर की सैलरी, जिम्मेदारियां, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व सुधार से जुड़ा पूरा काम... सब कुछ आसान भाषा में समझिए।

2 min read
Nov 19, 2025
BLO Kaun Hota Hai (Image: Gemini)

BLO Ki Salary Kitni Hoti Hai: इन दिनों देशभर में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के सुधार को लेकर बड़ी चर्चा चल रही है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया इस समय भारत के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) करवा रहा है। इसमें बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर की भूमिका अहम है।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम BLO के द्वारा किया जाता है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि बीएलओ (BLO) की सैलरी कितनी होती है और मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने के आलावा और कौन-कौन से काम करता है। इस आर्टिकल में हम आपको ये सब आसान भाषा में बताने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें

BLO Full Form क्या होता है, जानिए अपने एरिया के बीएलओ की जानकारी कैसे निकालें?

BLO की सैलरी कितनी होती है?

BLO पूर्णकालिक सरकारी नौकरी नहीं होती है। ज्यादातर BLO पहले से किसी विभाग जैसे शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य में कार्यरत कर्मचारी होते हैं जिन्हें चुनाव आयोग यह अतिरिक्त जिम्मेदारी देता है।

हाल ही में इलेक्शन कमीशन ने BLO को मिलने वाला मानदेय बढ़ा दिया है। अब उन्हें सालाना लगभग 12,000 रुपये का मानदेय मिलता है। इसके अलावा जब भी मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) या वार्षिक संशोधन होता है तो BLO को अलग से प्रोत्साहन राशि भी मिलती है जो आमतौर पर 1,000 रुपये से 2,000 रुपये के बीच होती है।

क्योंकि BLO फील्ड में काफी दौड़-भाग करते हैं। घर-घर जाना, फॉर्म भरवाना, लोगों की जानकारी वेरिफाई करना, इसलिए यह मानदेय उनके अतिरिक्त काम के बदले दिया जाता है।

BLO के मुख्य काम क्या होते हैं?

कई लोग मानते हैं कि BLO सिर्फ नाम जोड़ने या हटाने का काम करता है लेकिन असल में उनकी जिम्मेदारियां काफी बड़ी और महत्वपूर्ण होती हैं।

घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करना: BLO अपने क्षेत्र में जाकर यह पता लगाते हैं कि कौन नया मतदाता बना है, कौन स्थान बदलकर कहीं और गया है और कौन से नाम हटाने योग्य हैं।

फॉर्म भरवाना और जमा करवाना: फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ना), फॉर्म-7 (नाम हटाना), फॉर्म-8 (सुधार), फॉर्म-8A (स्थानांतरण) आदि फॉर्म लोगों को समझाकर भरवाना भी BLO की जिम्मेदारी है।

डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: मतदाताओं द्वारा दिए गए दस्तावेजों को चेक करना, उनका पता, उम्र और पहचान की पुष्टि करना भी BLO का काम है।

मतदाता सूची को लगातार अपडेट करना: जब भी संशोधन या SIR की प्रक्रिया चलती है, BLO पूरी मतदाता सूची को अपडेट करता है। डुप्लीकेट नाम हटाना, गलतियां सुधारना, फोटो अपडेट करना आदि।

लोगों को जागरूक करना: BLO लोगों को बताता है कि वे अपना नाम कैसे जुड़वाएं, कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए और मतदान क्यों जरूरी है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम: आजकल कई राज्यों में BLO BLOApp (पहले गरुड़ ऐप के नाम से जाना जाता था) जैसे मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेटा अपलोड करते हैं और नए मतदाताओं का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से अपडेट करते हैं।

कुल मिलाकर, BLO चुनाव आयोग का वह कर्मचारी है जो जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। वह केवल नाम जोड़ने-काटने का काम ही नहीं करता है बल्कि यह सुनिश्चित करता है कि मतदाता सूची पूरी तरह सही, अपडेटेड और विश्वसनीय हो।

ये भी पढ़ें

BLO की नियुक्ति कौन करता है, क्या आप भी बन सकते हैं?

Updated on:
28 Nov 2025 11:13 am
Published on:
19 Nov 2025 04:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर