शिक्षा

CSBC Bihar Police Constable PET Admit Card सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें, Direct Link

लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। इस चरण में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।
less than 1 minute read
Feb 15, 2026
CSBC Bihar Police Constable PET Admit Card
Bihar Police Constable PET Admit Card Released

CSBC Bihar Police Constable PET Admit Card: बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) ने कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की भीड़ या टेक्निकल दिक्कत से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Bihar Police Constab Vacancy: क्या है अगला चरण?


लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। इस चरण में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। चूंकि यह भर्ती ड्राइवर पद के लिए है, इसलिए अभ्यर्थियों को ड्राइविंग स्किल टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।

Bihar Police Constable PET Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर Bihar Police से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
“Download Admit Card for PET of Driver Constable” लिंक चुनें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रखें।

Updated on:
15 Feb 2026 10:41 am
Published on:
15 Feb 2026 10:41 am
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान