Indian Army Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के तहत जीडी के अलावा अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। यहां देखें-
Indian Army Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में जीडी पद के लिए एडमिट कार्ड 16 जून को जारी कर दिए गए थे। वहीं आज अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अग्नवीर टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फॉर्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों के लिए आवेदन किए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर joinindianarmy.nic.in एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक होगा।
लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा