शिक्षा

Longest Serving CM: अगर नीतीश फिर बने मुख्यमंत्री… तो क्या टूट जाएगा सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड?

Longest Serving CM of India: भारत के 10 सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता कौन हैं? उनमें से पहला स्थान किसका है और क्या नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनकर ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Nov 14, 2025
Longest Serving CM of India: Will Nitish Kumar Become India's Longest Serving CM (Image: Patrika.com)

Longest Serving CM of India: भारत निर्वाचन आयोग ने अंतिम नतीजों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। एनडीए गठबंधन की इस चुनाव (Bihar Election 2025) में बंपर जीत हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच सीधी लड़ाई थी।

NDA में शामिल प्रमुख दलों की बात करें तो, जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन की बात करें तो, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) हैं।

ये भी पढ़ें

Maithili Thakur ने तोड़ा है इस युवा अमीर विधायक का रिकॉर्ड, करोड़ों की लग्जरी कार के हैं मालिक

लगभग चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर से सत्तरूढ़ एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है। इस आर्टिकल में आज हम आपको भारत के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले 10 राजनेताओं के नाम बताएंगे। यह भी जानेंगे मौजूदा समय में नितीश कुमार अब तक कितने दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहे हैं। और सबसे बड़ा सवाल यह कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो क्या वह भारत में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री (Longest Serving CM of India) रहे पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

इस प्रश्न का उत्तर समझने के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि नीतीश कुमार अब तक कुल कितने समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं और रिकॉर्ड होल्डर पवन कुमार चामलिंग का कार्यकाल कितना रहा है।

नीतीश कुमार अब तक कितने समय तक मुख्यमंत्री रहे?

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नीतीश कुमार अब तक कुल 18 वर्ष 347 दिन मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। यह अवधि लगातार नहीं है बल्कि अलग-अलग कार्यकालों का कुल योग है।

Longest Serving CM: किसके नाम है सबसे लंबे समय तक CM रहने का रिकॉर्ड?

भारत में अब तक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के नाम है जिन्होंने कुल 24 वर्ष 165 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला है। यह रिकॉर्ड भारतीय राजनीति में सबसे स्थायी नेतृत्व के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

क्या नीतीश कुमार यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?

यदि नीतीश कुमार 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो भी चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें और लगभग 6 वर्ष 183 दिन तक पद पर बने रहना होगा।

इसका मतलब यह है कि अगर वे 2025 का पूरा 5 साल का कार्यकाल पूरा करते हैं, तब भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें बाद में लगभग 1 साल 7 महीने और मुख्यमंत्री रहना होगा।

यानी नीतीश कुमार के लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना संभव तो है, लेकिन यह तभी होगा जब वे 2025 से 2030 का पूरा कार्यकाल पूरा करें और इसके बाद लगभग डेढ़ साल तक और मुख्यमंत्री बने रहें, इसका मतलब यह है कि 2030 का चुनाव भी चुनाव जीतकर सीएम बने रहना होगा। ऐसे में यह रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं है लेकिन असंभव भी नहीं।

चलिए जानते हैं भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले टॉप 10 नेताओं के नाम, कार्यदिवस और राज्य के नाम। (Top 10 Longest Serving CM of India)

क्रममुख्यमंत्री का नामराज्यपार्टीकुल कार्यकाल
1.पवन कुमार चामलिंगसिक्किमसिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF)24 वर्ष 165 दिन
2.नवीन पटनायकओडिशाबीजू जनता दल (BJD)24 वर्ष 99 दिन
3.ज्योति बसुपश्चिम बंगालसीपीआई (एम)23 वर्ष 137 दिन
4.गेगोंग अपांगअरुणाचल प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)22 वर्ष 250 दिन
5.ललथनहवलामिज़ोरमभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)22 वर्ष 60 दिन
6.वीरभद्र सिंहहिमाचल प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)21 वर्ष 13 दिन
7.माणिक सरकारत्रिपुरासीपीआई (एम)19 वर्ष 363 दिन
8.एम. करुणानिधितमिलनाडुद्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)18 वर्ष 362 दिन
9.प्रकाश सिंह बादलपंजाबशिरोमणि अकाली दल (SAD)18 वर्ष 350 दिन
10.नीतीश कुमारबिहारजनता दल (यूनाइटेड) - JDU18 वर्ष 347 दिन

ये भी पढ़ें

Khesarilal Yadav: खेसारी का असली नाम है ये, सरकारी स्कूल से 10वीं पास, संपत्ति 24 करोड़, जानिए ऐसी और खास बातें

Also Read
View All

अगली खबर