
RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 24 नवंबर, 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 6 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि सिटी स्लिप 19 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 6 दिसंबर, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbcd.gov.in |
| सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | 19 नवंबर, 2025 |
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 24 नवंबर, 2025 |
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में उम्मीदवार की क्षमता का आंकलन करने के लिए कई विषय शामिल किए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से गणित, सामान्य रीजनिंग और इंटेलिजेंस, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करेंट अफेयर्स जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं।
सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा। प्रत्येक सवाल के सही जवाब के लिए उम्मीदवारों को एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक तिहाई 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
ग्रुप डी भारत में सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, आरआरबी के अनुसार, सीईएन 08/2024 के तहत ग्रुप डी पदों के लिए 1.08 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। मुंबई क्षेत्र में सबसे अधिक 15,59,100 (15.59 लाख) आवेदन प्राप्त हुए। अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 32,438 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
ग्रुप डी परीक्षा अलग-अलग तकनीकी पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिग्नल सहित अन्य विभागीय पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है।
सभी उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, वैलिड फोटो ID और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपने साथ लेकर जाएं।