शिक्षा

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए 3,548 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें योग्यता और अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानिए योग्यता, सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस से जूड़ी सभी जरूरी डिटेल।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
RRB NTPC Recruitment 2026, Railway NTPC Vacancy 3548 Graduate Posts, RRB NTPC Eligibility, Railway Jobs 2026, Sarkari Naukari
सांकेतिक इमेज (पत्रिका)

RRB NTPC Vacancy 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CEN 06/2026 के तहत निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए देश-भर के विभिन्न जोनल रेलवे में कुल 3,548 रिक्त पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक कैंडिडेट्स रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इंपॉर्टेंट डेट्स एक नजर में

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 8 अक्टूबर, 2026
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 6 नवंबर, 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • एप्लीकेशन का माध्यम: केवल ऑनलाइन

किन पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी

रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 3,548 पद भरे जाएंगे। चयनित कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल 5 और पे लेवल 6 के अनुसार सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे। प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है

पद का नामपदों की संख्या
गुड्स ट्रेन मैनेजर2,750
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट371
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA)300
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS)127
कुल पद3,548

एलिजिबिलिटी और क्वालिफिकेशन

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा और मेडिकल स्टैंडर्ड तय किए गए हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले अपने संबंधित आरआरबी जोन और पदवार योग्यता की जांच आधिकारिक नोटिफिकेशन में अच्छी तरह कर लें।

इस प्रकार रहेगा सिलेक्शन प्रोसेस

रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत फर्स्ट स्टेज की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) आयोजित की जाएगी। इसके बाद सेकंड स्टेज की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2) होगी। पहले चरण में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स इस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। पदों के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) लिया जाएगा। पद के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी किए जाएंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले रेलवे के ऑफिशियल एप्लीकेशन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती CEN 06/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता का पूरा विवरण सावधानी से भरें।
  • निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती न हो।