
Today School Assembly News Headlines (14 December 2025): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में हुआ बवाल, ममता बनर्जी ने मांगी माफी
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी का कार्यक्रम हो रहा था। बड़ी संख्या में फैन के इकठ्ठा हो जाने के कारण बवाल मच गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी।
लूथरा भाइयों को थाईलैंड से जल्द लाया जा सकता है भारत, डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू
लूथरा भाइयों को थाईलैंड से जल्द भारत लाया जा सकता है। थाईलैंड के इमीग्रेशन अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पाकिस्तानी जासूस को खुफिया जानकारी लीक करने के लिए वायु सेना का रिटायर्ड जवान गिरफ्तार
असम के सोनितपुर जिले में सेना के एक रिटायर्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है। उसपर पाकिस्तानी जासूसों से संबंध होने और खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप लगे हैं।
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम जारी
केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस आगे रही। वहीं भाजपा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन सत्ताधारी लेफ्ट पार्टी को नुकसान हुआ है।
अमेरिका के Brown University में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत और कई घायल
अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। रे कैंपस में अलर्ट जारी कर दिया है।
US ही 3 सांसदों ने संसद में पेश किया प्रस्ताव, भारत पर 50% टैरिफ खत्म होना चाहिए
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के तीन सदस्यों ने 50 प्रतिशत तक के टैरिफ को समाप्त करने के उद्देश्य से क प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव प्रतिनिधि डेबोरा रॉस, मार्क वेसी और राजा कृष्णमूर्ति द्वारा लाया गया है।
रूसी मीडिया ने डिलीट किया शहबाज शरीफ की बेइज्जती वाला वीडियो
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने में 40 मिनट का इंतजार और फिर मीटिंग कमरे में घुस जाने वाला पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का वीडियो डिलीट कर दिया गया है।
IPL 2026 ऑक्शन से पहले BCCI ने इन 4 गेंदबाजों के बॉलिंग एक्शन पर उठाए सवाल
BCCI ने आईपीएल फ्रेंचाइज को संदिग्ध बॉलिंग एक्शन वाले गेंदबाजों की जानकारी दी है। इस लिस्ट में दीपक हुड्डा, आबिद मुश्ताक, केएल श्रीजीत, ऋषभ चौहान का नाम शामिल है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर शुरू होंगे क्रिकेट मैच
कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है। साथ ही BCCI को भी यह जानकारी दे दी गई है।