शिक्षा

स्कूली बच्चों को फुटपाथ पर सुलाने पर हेडमास्टर को मिली ऐसी सजा, सुनकर चौक जाएंगे

चिड़ियाघर घूमने आए बच्चों को सड़क के किनारे रात बिताने के लिए मजबूर करने के मामले में प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
2 min read
Sep 27, 2018
bihar school
स्कूली बच्चों को फुटपाथ पर सुलाने पर हेडमास्टर को मिली ऐसी सजा, सुनकर चौक जाएंगे

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक स्कूल के करीब 50 छात्र-छात्राओं को 'मुख्यमंत्री बिहार दर्शन' के तहत राज्य की सैर कराने ले गए प्रधानाध्यापक ने इन बच्चों को सड़क किनारे फुटपाथ पर रात गुजारने को विवश किया। इस घटना के दूसरे दिन प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पटना चिड़ियाघर घूमने आए बच्चों को सड़क के किनारे रात बिताने के लिए मजबूर करने के मामले में प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत कोटवा प्रखंड के मच्छरगावां स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के करीब 50 बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा मंगलवार को एक बस द्वारा पटना घुमाने लाया गया था। इस दौरान रात हो गई और बच्चों को पटना में ही रहना पड़ा। सभी बच्चों को संजय गांधी जैविक उद्यान के मुख्यद्वार के सामने सड़क के किनारे खाली पड़े स्थान पर सुला दिया गया था। शिक्षामंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत स्कूली बच्चों को राज्य में ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों की सैर कराया जाता है, ताकि वे अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को जान सकें।

आपको बता दें पटना के चिडिय़ा घर के गेट नंबर-1 के सामने मच्छरगवा, बनकटवा के ये स्कूली बच्चे रात भर सड़क किनारे फुटपाथ पर सोए रहे। इस दौरान कभी उनके स्कूल के टीचर तो कभी खुद बच्चे अपने दोस्तों की पहरेदारी करते रहे। स्कूली बच्चों के साथ उनको लेकर आने वाले शिक्षक और शिक्षिकाएं भी सड़क किनारे ही पूरी रात भगवान भरोसे रहे। शिक्षण को लेकर बिहार सरकार इतनी लावरवाह होगी, इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। शिक्षा के क्षेत्र में यहां सब राम भरोसे है।

Updated on:
27 Sept 2018 07:38 pm
Published on:
27 Sept 2018 07:38 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान