शिक्षा

UP Board Exam 2027: कक्षा 9 से 12वीं तक छात्रों और छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली, 22 अक्टूबर तक आखरी मौका

UP Board Registration Last Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के एडवांस रजिस्ट्रेशन और 10वीं व 12वीं के एग्जाम फॉर्म सबमिट करने की तारीख बढ़ाकर 22 अक्टूबर, 2026 कर दी है। जानिए पूरी डिटेल।
2 min read
• •
Oct 18, 2026
UP Board Exam 2027, UPMSP Registration Last Date Extended, UP Board Class 10 12 Form 2027, UPMSP News, UP News
यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाई (फोटो: UPMSP Official Website)

UPMSP Registration Last Date Extended:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्कूलों को बड़ी राहत देते हुए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोर्ड ने प्रदेश के 5905 स्कूलों के छात्र-छात्राओं की लिस्ट जनरेट करने, डाउनलोड करने और जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 22 अक्टूबर, 2026 कर दी है। इससे पहले यह काम पूरा करने के लिए 15 अक्टूबर तक की समय सीमा तय की गई थी।

5,905 स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय

बोर्ड के संज्ञान में आया था कि प्रदेश के करीब 5905 स्कूलों ने तय समय सीमा के भीतर छात्र-छात्राओं के विवरण से जुड़ी जरूरी लिस्ट तैयार नहीं की थी। इस स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने स्कूलों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया ताकि किसी भी छात्र का साल खराब न हो और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी हो सकें। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी लंबित काम पूरे कर लें।

कक्षा 9 से 12 तक के लिए क्या बदला?

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यह छूट शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत दो अलग-अलग प्रक्रियाओं पर लागू होगी। स्कूलों को विद्यार्थियों की फोटो सहित जरूरी सूची तैयार करनी होगी।

  • कक्षा 9वीं और 11वीं: इन दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए अग्रिम यानी एडवांस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं: इन कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा 2027 के आवेदन फॉर्म और उम्मीदवारों की फाइनल सूची तैयार करने का काम पूरा किया जाना है।

DIOS कार्यालय में जमा करनी होगी फाइनल लिस्ट

बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक सभी संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल्स को निर्देश दिया गया है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा यानी 22 अक्टूबर, 2026 तक सारा पेंडिंग काम पूरा कर लें। स्कूलों को छात्रों की फोटो सहित फाइनल लिस्ट के साथ निर्धारित फीस चालान या ट्रेजरी रसीद लगाकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करानी होगी। इसके बाद यह रिकॉर्ड आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा।

छात्र अपने स्कूल से करें संपर्क

यूपी बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अपने स्कूल से संपर्क कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका रजिस्ट्रेशन या बोर्ड परीक्षा फॉर्म सही तरीके से सबमिट हो चुका है। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी जरूरी दस्तावेज 22 अक्टूबर, 2026 तक जमा हो जाएं।परीक्षा और रजिस्ट्रेशन से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

Updated on:
18 Oct 2026 02:07 pm
Published on:
18 Oct 2026 02:07 pm