शिक्षा

UPPSC Lecturer Recruitment 2025: यूपी में 1400 से ज्यादा प्रवक्ता पदों के भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जान लें जरुरी योग्यता

UPPSC: इस भर्ती में कुल 1516 पद शामिल हैं, जिनमें 13 विषयों के 1471 प्रवक्ता पद, दृष्टिबाधित प्रवक्ताओं के लिए 43 पद और जेल प्रशिक्षण विद्यालय में प्राध्यापक के 2 पद शामिल हैं।
2 min read
Aug 13, 2025
UPPSC
UPPSC

UPPSC Lecturer Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 1516 पद शामिल हैं, जिनमें 13 विषयों के 1471 प्रवक्ता पद, दृष्टिबाधित प्रवक्ताओं के लिए 43 पद और जेल प्रशिक्षण विद्यालय में प्राध्यापक के 2 पद शामिल हैं। इस बार भर्ती नियमों में अहम बदलाव करते हुए बीएड डिग्री को अनिवार्य कर दिया गया है। पहले केवल संबंधित विषय में पीजी डिग्री ही पर्याप्त थी, लेकिन अब पीजी के साथ बीएड होना भी जरूरी है।

UPPSC Lecturer Vacancy: विषयवार जरुरी योग्यता

समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी– संबंधित विषय में पीजी और बीएड अनिवार्य।
इतिहास– प्राचीन, मध्यकालीन या आधुनिक इतिहास में पीजी और बीएड।
जीवन विज्ञान– वनस्पति विज्ञान या जंतु विज्ञान में पीजी और बीएड।
हिंदी– हिंदी में पीजी, साथ ही स्नातक स्तर पर संस्कृत एक विषय के रूप में और बीएड।
संस्कृत– संस्कृत में पीजी और बीएड।

UPPSC Lecturer Recruitment 2025: कुछ विषयों में नोटिफिकेशन रुका


महिला ब्रांच के गृह विज्ञान, सिलाई और पुरुष ब्रांच के वाणिज्य विषय के लिए बीएड की अनिवार्यता से छूट दी गई है, लेकिन इनके नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा, फारसी, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, कृषि विज्ञान, संगीत और सैन्य विज्ञान विषयों की भर्ती भी फिलहाल अटकी हुई है।

UPPSC Vacancy: आवेदन व परीक्षा प्रक्रिया

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2025
त्रुटि संशोधन की तिथि: 19 सितंबर 2025
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों होंगी।
प्रारंभिक परीक्षा: 300 अंकों का MCQ प्रश्नपत्र (80 प्रश्न वैकल्पिक विषय से, 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन से)। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक कटेंगे।
मुख्य परीक्षा: प्रथम प्रश्नपत्र – सामान्य हिंदी और निबंध; द्वितीय प्रश्नपत्र – वैकल्पिक विषय।
इस भर्ती में पहली बार एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की तरह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

UPPSC: विषयवार प्रमुख रिक्तियां

भौतिक विज्ञान: 190 पद (86 पुरुष, 104 महिला) – सर्वाधिक
अंग्रेजी: 184 पद (100 पुरुष, 84 महिला)
हिंदी: 162 पद (82 पुरुष, 80 महिला)
रसायन विज्ञान: 147 पद (85 पुरुष, 62 महिला)
जीव विज्ञान: 146 पद (73 पुरुष, 73 महिला)
गणित: 122 पद (94 पुरुष, 28 महिला)
नागरिक शास्त्र: 105 पद (51 पुरुष, 54 महिला)

Updated on:
13 Aug 2025 11:22 am
Published on:
13 Aug 2025 11:22 am
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान