शिक्षा

कौन हैं IAS Nagarjun B Gowda, जिनपर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप, डॉक्टरी छोड़ UPSC में हासिल की ये रैंक

IAS Nagarjun B Gowda मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कार्यरत है। उनकी पत्नी IAS Srishti Jayant Deshmukh भी एमपी में ही कार्यरत हैं। नागाजुर्न ने पहले डॉक्टरी की पढ़ाई की। उसके बाद UPSC परीक्षा पास किया।
2 min read
Oct 13, 2025
IAS Nagarjun B Gowda
IAS Nagarjun B Gowda, IAS Srishti Jayant Deshmukh(Image-Insta/srushtideshmukhias)

IAS Nagarjun B Gowda Educational Qualification: देश में IAS और उनकी सफलता की कहानी को प्रेरणा के तौर पर लिया जाता है। देशभर में लाखों युवा UPSC परीक्षा पास करने के लिए मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि जो कभी प्रेरणा के प्रतिक होते हैं उनपर आरोप भी लगते हैं। ऐसा ही मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा(IAS Nagarjun B. Gowda) के साथ हुआ है। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन पर एक सड़क निर्माण कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी पर लगाए गए 51 करोड़ रुपये के जुर्माने को उन्होंने घटाकर मात्र 4,032 रुपये कर दिया। हालांकि, आईएएस अधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे गलतफहमी बताया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Nagarjun B. Gowda ने UPSC कब पास की थी या उनको परीक्षा में कितनी रैंक हासिल हुई थी? आइए जानते हैं।

IAS Nagarjun B Gowda: हासिल हुई थी इतनी रैंक


डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्हें शुरू में मणिपुर कैडर आवंटित हुआ था, लेकिन IAS सृष्टि जयंत देशमुख से विवाह के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश कैड में ट्रांसफर ले लिया। कर्नाटक के रहने वाले डॉ. गौड़ा ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया रैंक 418 हासिल की थी। डॉक्टर रहते हुए ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की थी। उनकी पत्नी सृष्टि जयंत देशमुख भी UPSC परीक्षा में AIR 5 पर चयनित हुई थीं। दोनों की मुलाकात मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी की।

Nagarjun B Gowda: कहां से हुई है MBBS की पढ़ाई?


IAS अधिकारी के साथ-साथ नागार्जुन एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की है। Rajiv Gandhi University of Health Sciences से उन्होंने मेडिसिन और सर्जरी में उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

IAS Nagarjun B Gowda Current Posting: इस जिले में हैं कार्यरत


शादी के बाद नागार्जुन ने अपना कैडर बदलकर मध्य प्रदेश कर लिया। सितंबर 2025 में यह IAS कपल अब एक ही शहर खंडवा में तैनात है। सृष्टि जयंत देशमुख का हाल ही में खंडवा जिले में ट्रांसफर हुआ है, जबकि डॉ. नागार्जुन पहले से ही खंडवा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं।

Updated on:
13 Oct 2025 10:11 am
Published on:
13 Oct 2025 10:11 am
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान