चुनाव

Kerala Assembly Elections 2021: CM पिनाराई बोले- देश के लोगों को बांटने के लिए लाया गया CAA

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के लोगों को आपसे में बांटने के लिए लाया गया है।

less than 1 minute read
untitled_8.png

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव 2021 ( kerala Assembly Elections 2021 ) के बीच राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम विजयन ने शुक्रवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के लोगों को आपस में बांटने के लिए लाया गया है। उन्होंने का कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ( LDF ) सरकार ने सीएए का खुले रूप से विरोध किया है।

सीएम विजयन तिरुवनंतपुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएए देश के लोगों को बांटने के लिए लाया गया था। ये सब लोगों में डर का माहौल पैदा करने के प्रयासों का एक हिस्सा हैं। जो लोग सालों से देश में रह रहे हैं, अब उनका कहा जा रहा है कि उनको इस देश में रहने का कोई अधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सीएए लाया गया था तो एलडीएफ सरकार ने इसका खुलकर विरोध किया था।

Updated on:
26 Mar 2021 10:09 pm
Published on:
26 Mar 2021 10:05 pm